Hardik Pandya Rumoured GF: “अभी सगाई, बाद में प्रेग्नेंसी की खबरें…” माहिका शर्मा का डायमंड रिंग पर खुलासा

Updated:
विज्ञापन
hardik pandya and gf mahika sharma

Hardik Pandya And Gf Mahika Sharma

Hardik Pandya Rumoured GF: हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा की सगाई की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद ही इस खबर पर जवाब दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही साफ कर दिया है. पढे़ं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Hardik Pandya Rumoured GF: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और मॉडल-अभिनेत्री माहिका शर्मा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खुलेआम प्यार जताते दिख रहे हैं. इनके रिश्ते को लेकर फैन्स भी काफी दिखाई दे रहे हैं. बीते दिन तब हलचल मच गई जब माहिका की उंगली में डायमंड रिंग दिखी और लोगों ने तुरंत मान लिया कि दोनों ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर तो कुछ लोगों ने उन्हें “न्यूली एंगेज्ड कपल” भी कहना शुरू कर दिया.

माहिका ने खुद आकर दिया जवाब

हालांकि, अब माहिका ने खुद इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फनी पोस्ट शेयर करते हुए इन अफवाहों को क्लियर किया. उनके पोस्ट में एक बिल्ली पिंक विग पहने नजर आ रही थी और उसके साथ लिखा था, “इंटरनेट देखकर मुझे भी पता चला कि मेरी सगाई हो गई है. लेकिन सच ये है कि मैं रोज अच्छे ज्वेलरी पहनती हूँ.” यानी एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उनके हाथ में दिख रही डायमंड रिंग सिर्फ एसेसरी थी, एंगेजमेंट रिंग नहीं.

“अब लगता है प्रेग्नेंसी की खबर भी…”

माहिका ने यहीं बात खत्म नहीं की. अगली पोस्ट में उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, “अब लगता है जल्द ही मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें भी वायरल हो जाएंगी.” साथ में उन्होंने एक टॉय कार चलाते हुए आदमी की तस्वीर भी शेयर की. दरअसल, ये सगाई वाली अफवाह तब तेज हुई जब हार्दिक ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया था. उन तस्वीरों में दोनों ट्रेडिशनल कपड़ों में थे और माहिका की उंगली में डायमंड रिंग साफ दिख रही थी. इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दोनों किसी निजी पूजा में शामिल दिखाई दे रहे थे. शादी जैसा माहौल देखकर लोगों ने बिना इंतजार किए नतीजा निकाल लिया कि दोनों ने रिंग एक्सचेंज कर ली है.

ALSO READ: The Family Man 3 की धमाकेदार वापसी, “बस एक और…” कहकर एकसाथ देख डालेंगे पूरी सीरीज

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola