वैलेंटाइन से पहले हार्दिक से मिलने पहुंची GF माहिका, क्रिकेटर को बताया लाइफ का मैन ऑफ द मैच

Published by : Aniket Kumar Updated At : 14 Feb 2026 1:13 PM

विज्ञापन

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

Hardik Pandya GF: टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बीच हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गयी है. माहिका शर्मा के साथ शेयर किए गए प्यार भरे पोस्ट ने उनके रिश्ते को लेकर नई अटकलों को और तेज कर दिया है. जानिए हार्दिक पांड्या ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के लिए क्या पोस्ट किया है?

विज्ञापन

Hardik Pandya GF: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या मैदान के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. नामीबिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले हार्दिक को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इसी बीच उनकी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर बातें तेज हो गई हैं. पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ देखा गया है और अब सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ रहे हैं.

“मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच”

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले माहिका दिल्ली पहुंचीं और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हार्दिक हाथ में गुलाब का बुके लिए खुश नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ माहिका ने लिखा, “टाइम पर दिल्ली आ गई हूं… मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच.” इस पोस्ट को हार्दिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया और लिखा, “वैलेंटाइन डे और मेरी बेबी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है.” इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों साथ में वैलेंटाइन और बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं.

काफी समय से साथ दिख रहे हैं दोनों

हार्दिक और माहिका को कई बार साथ स्पॉट किया गया है. दोनों छुट्टियों पर भी साथ जाते दिखे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी साथ वाली तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आती रहती हैं. इन सबके बीच फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं.

नताशा से तलाक के बाद बदली पर्सनल लाइफ

बता दें, हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है. हालांकि, शादी के चार साल बाद 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया था. इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा था.

यह भी पढे़ं: इंटिमेट वेडिंग करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, डेस्टिनेशन और हाईफाई प्लान को कहा “ना”

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola