वरुण धवन के ‘WOW’ ने मचाया धमाल, 3 हफ्ते में 26 मिलियन व्यूज के बाद अब ट्रेलर का इंतजार
वाओ गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘WOW’ इंटरनेट पर छा गया है. सिर्फ 3 हफ्ते में इस गाने को 26 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
Wow Song: वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का गाना ‘वाओ’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रिलीज होते ही इस गाने ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. दमदार बीट्स, शानदार डांस और वरुण धवन के जबरदस्त एनर्जी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि महज तीन हफ्तों में इस गाने को 26 मिलियन यानी 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, ‘वाओ’ अब साल 2026 के सबसे बड़े डांस गानों में शामिल हो गया है.
गाने में ऐसा क्या है जो लोग दीवाने हो गए?
यह गाना एक बहुत ही धमाकेदार डांस नंबर है, जिसे सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. गाने में वरुण धवन ने बहुत ही शानदार डांस किया है. उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी प्यारी सी मुस्कान और पूजा हेगड़े अपने ग्लैमरस अंदाज से गाने में चार चांद लगा रही हैं. इस गाने को मशहूर सिंगर हार्डी संधू और किरन बाजवा ने गाया है और इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने तैयार किया है. यही वजह है कि यह गाना शादियों और पार्टियों की शान बन गया है.
अब सबको है फिल्म के ट्रेलर का इंतजार
‘वाओ’ गाने के सुपरहिट होने के बाद अब सभी फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी और मस्ती देखने को मिलेगी. वैसे भी वरुण धवन इस तरह की कॉमेडी और डांस वाली फिल्मों में बहुत अच्छे लगते हैं और दर्शकों को खूब हंसाते हैं.
कब रिलीज होगी यह फिल्म?
इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स कंपनी ने बनाया है और इसके डायरेक्टर वरुण धवन के पापा डेविड धवन हैं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए