Gullak 5: हंसी-ठहाकों के साथ लौट आया मिश्रा परिवार, इस दिन सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी गुल्लक 5

Updated:
विज्ञापन
Gullak 5

गुल्लक 5 फोटो- इंस्टाग्राम

Gullak 5: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मयार स्टारर गुल्लक 5 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. पॉपुलर वेब सीरीज 5 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन

Gullak 5: मिश्रा परिवार एक बार फिर चाय की चुटकुलों, अनसुलझे विवादों और खाने की मेज पर होने वाले ताने-बाने के बीच दर्शकों का अपने घर में स्वागत करने के लिए तैयार है. भारत का सबसे चहेता मीडिल परिवार वापसी कर रहा है और इस बार अनलिमिटेड कॉमेडी देखने को मिल रही है. जी हां गुल्लक 5, 5 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा.

इस दिन से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा गुल्लक 5

सोनी लिव ने गुल्लक 5 का जबरदस्त टीजर रिलीज किया. जिसके कैप्शन में लिखा, कुछ सपने नये, कुछ जिम्मेदारियां नयी… पर अपनापन बिल्कुल वही. लेकर जिंदगी के सिक्कों की खनक, आ रही है नये किस्सों की गुल्लक… गुल्लक सीजन 5 की स्ट्रीमिंग 5 जून से, केवल सोनी लिव पर. वीडियो में मिश्रा निवास की हालत अब पहले जैसी नहीं रही और घर की पुरानी दीवारों को नए रंग से सजाया जा रहा है. यही दीवारें इस घर में रहने वाले चारों लोगों के रिश्तों, उनकी नोकझोंक, प्यार और आपसी तालमेल की पूरी कहानी बयां करती नजर आती हैं.

गुल्लक 5 को लेकर क्या बोली गीतांजलि कुलकर्णी

गीतांजलि कुलकर्णी ने मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में बताया कि शांति का किरदार हमेशा से मिश्रा परिवार की सबसे मजबूत भावनात्मक कड़ी रहा है. लेकिन इस बार दर्शकों को उसके व्यक्तित्व का नया पहलू देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक इस सीजन में शांति बदलती दुनिया और नए माहौल के साथ अपने खास तरीके से तालमेल बैठाती नजर आएगी.

क्यों गुल्लक हुआ पॉपुलर

उन्होंने आगे कहा कि गुल्लक की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और वास्तविकता है. शो जिस तरह रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों और पारिवारिक पलों को दिखाता है, वही इसे दर्शकों के दिल के करीब ले जाता है. गीतांजलि का मानना है कि शायद यही कारण है कि हर साल लोग इन किरदारों में खुद की झलक महसूस करते हैं. गुल्लक 5 में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार, सुनीता राजवार, हेली शाह और अन्नू के किरदार में अनंत जोशी जैसे पॉपुलर किरदार वापसी कर रहे हैं. इसका निर्माण द वायरल फीवर ने किया है.

यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola