बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम तो क्या भोजपुरी में जा रहे गोविंदा? निरहुआ संग फोटो वायरल

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ

Govinda: गोविंदा और निरहुआ की साथ में वायरल हुई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस अब इस बात का कयास लगा रहे हैं कि क्या गोविंदा भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाले हैं. गोविंदा के करियर की खबरों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है. जानिए वायरल फोटो की सच्चाई…

विज्ञापन

Govinda: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का कनेक्शन हमेशा से दिलचस्प रहा है, लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई है, उसने फैंस के बीच नई हलचल पैदा कर दी है. जब गोविंदा और दिनेश लाल यादव एक साथ नजर आए, तो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. इन दिनों एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें गोविंदा और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ मुस्कुराते हुए साथ दिख रहे हैं. इस फोटो के सामने आते ही फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या अब गोविंदा भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाले हैं?

विज्ञापन

निरहुआ के पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

इस फोटो को खुद निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आदरणीय बड़े भैया, हम सबके चहेते सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, हर हर महादेव.” भोजपुरी इंडस्ट्री का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है. रवि किशन, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे कलाकार दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं. वहीं शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी जैसी सिंगर्स ने भी हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू चलाया है.

दोनों सितारों का शानदार करियर

गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और 90 के दशक में अपनी कॉमेडी और डांस से इंडस्ट्री पर राज किया. वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार्स में से एक हैं और अब राजनीति में भी सक्रिय हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खास तौर पर पसंद आती है.

क्या भोजपुरी में काम करेंगे गोविंदा?

हालांकि, गोविंदा और निरहुआ के इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किसी फिल्म का हिस्सा है या सिर्फ एक सामान्य मुलाकात. लेकिन इतना तय है कि इस तस्वीर ने फैंस के बीच उम्मीद जगा दी है. वैसे इस तरह की अटकलें तेज होने की वजह भी है क्योंकि हाल ही में गोविंदा के करियर को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे. अगर गोविंदा भोजपुरी सिनेमा में कदम रखते हैं, तो यह इंडस्ट्री के लिए बड़ा मोमेंट साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अनुराग के बिगड़ते हालत के बीच इमोशनल हुई पत्नी रितिका, कहा- सब पहले जैसा हो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola