ePaper

‘मैं सती-सावित्री नहीं हूं’, गोविंदा के अफेयर्स पर पत्नी सुनीता का बेबाक बयान

Updated at : 21 Feb 2026 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Govinda Affairs sunita ahuja trolling 40 year relationship bollywood news

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा

Govinda Affairs: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर्स के बारे में खुलकर बात की. साथ ही खुद को लेकर भी यह कहा कि वे कोई सती सावित्री नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक्टर के अफेयर के चर्चे में कोई हैरानी की बात नहीं है. पढे़ं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन

Govinda Affairs: बॉलीवुड में जहां ज्यादातर लोग रिश्तों और विवादों पर चुप्पी साध लेते हैं, वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी साफगोई के लिए जानी जाती हैं. जो महसूस करती हैं, वही कहती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी, ट्रोलिंग और गोविंदा के पुराने अफेयर्स की चर्चाओं पर खुलकर बात की.

अफेयर्स पर बेबाक जवाब

जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा के नाम का कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ना क्या उन्हें कभी असुरक्षित महसूस कराता था, तो सुनीता ने बड़ी साफगोई से जवाब दिया. उन्होंने कहा, “अगर किसी हीरो का अफेयर हो जाए तो इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?” सुनीता ने खुद को ‘सती-सावित्री’ मानने से भी इनकार किया. उनका कहना था कि जब वह जवान थीं, तब उन्होंने भी दोस्तों के साथ पार्टी की, खुलकर जिंदगी जी और एंजॉय किया. उनके मुताबिक, हर चीज की एक उम्र होती है और उस वक्त जो सही लगता है, इंसान वही करता है.

ट्रोलिंग से हुईं परेशान

सुनीता ने बताया कि 50 की उम्र के बाद जब उन्होंने अपने तरीके से जिंदगी जीनी चाही, तो लोगों ने उन्हें गलत समझना शुरू कर दिया. कुछ अफवाहें भी फैलाई गईं. उन्होंने कहा कि अगर वह कभी शराब पीती भी हैं, तो यह उनका निजी फैसला है. लेकिन लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने पिछले चार महीनों से शराब नहीं पी है.

सास के निधन के बाद बदला माहौल

उन्होंने यह भी साझा किया कि जब तक उनकी सास जिंदा थीं, गोविंदा अपनी मां से काफी डरते थे और उनकी इजाजत के बिना कुछ नहीं करते थे. लेकिन सास के निधन के बाद उन्हें लगता है कि अब वह डर या नियंत्रण पहले जैसा नहीं रहा.

40 साल के रिश्ते पर क्या कहा?

कुछ दिन पहले ही सुनीता ने अपने चार दशक पुराने रिश्ते पर भी बात की थी. उनका कहना था कि इतना लंबा साथ एक झटके में खत्म नहीं होता. वह मानती हैं कि वह भावुक इंसान हैं, लेकिन अब पहले से ज्यादा मजबूत भी बन चुकी हैं. उनकी बातों से साफ है कि वह अपने रिश्ते को निभाना चाहती हैं, लेकिन अपनी इज्जत और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगी.

यह भी पढे़ं: सड़क पर आ गए गोविंदा? भतीजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola