ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद विराट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! नील भट्ट बोले- मैं हर नए शो के...

Updated at : 29 Jul 2023 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद विराट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! नील भट्ट बोले- मैं हर नए शो के...

गुम है किसी के प्यार में' में विराट चव्हाण का किरदार से नील भट्ट ने काफी अच्छे से निभाया. अब वो आगे कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, इसके बारे में फैंस जानना चाहते है. इसे लेकर नील भट्ट ने बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में नये कास्ट की एंट्री हो गई है और पुराने कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया. कुंडली भाग्य फेम शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा के साथ ईशान भोसले का मुख्य किरदार निभा रहे है. एक्टर ने नील भट्ट से बागडोर संभाली, जिन्होंने लीप से पहले डेली सोप में विराट की मुख्य भूमिका निभाई थी. नील को विराट के किरदार ने खूब लोकप्रियता दिलाई और अब फैंस इंतजार कर रहे है कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा.

नील भट्ट का अगला प्रोजेक्ट क्या है?

‘गुम है किसी के प्यार में’ में विराट चव्हाण का किरदार से नील भट्ट ने काफी अच्छे से निभाया. अब वो आगे कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, इसे लेकर उन्होंने ईटाइम्स से बात की. उनका कहना है, ”मैंने अभी तक कुछ भी साइन नहीं किया है. मैं थोड़ी यात्रा करना चाहता हूं और नए अनुभव हासिल करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि, ”मैं विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का हिस्सा बनकर एक कलाकार के रूप में विकसित होना चाहता हूं. कुछ काम कर सकते हैं, कुछ नहीं, लेकिन यह मेरे अभिनय का मापदंड नहीं है.”

https://www.instagram.com/p/CutBOSRxlnI/?img_index=1

नील भट्ट ने कही ये बात

नील भट्ट ने कहा, मैं यह उम्मीद करके कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेता कि यह पिछले प्रोजेक्ट जितना अच्छा होगा. मैं हर नए शो के साथ सफलता की एक नई कहानी बनाना चाहता हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि, “मेरा मानना है कि एक बार जब मेरा प्रोजेक्ट खत्म हो जाता है, तो मैं फिर से नये काम की तलाश में जुट जाता हूं. मैं पुराने शो का बैगेज आगे के प्रोजेक्ट के लिए कैरी नहीं करता. बता दें कि नील कई सीरीयल्स में काम कर चुके है.

https://www.instagram.com/p/Cuom1q3x1gN/?img_index=1
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपने पिता के सामने सवी को जलील करेगा ईशान, यशवंत रखेगा ये शर्त

शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

वहीं, गुम है किसी के प्यार में ईशान अब मुख्य भूमिका निभा रहे है. विराट से तुलना करने ईशान यानी शक्ति अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे नहीं लगता कि नील भट्ट और मेरे बीच तुलना की जानी चाहिए. वह एक अलग किरदार निभा रहे थे और मैं एक अलग किरदार निभा रही हूं.’ जब हम किसी अभिनेता की जगह लेते हैं तो तुलना की जा सकती है, और मैंने उसकी जगह नहीं ली है; यह बिल्कुल फ्रेश और नया किरदार है.

https://www.instagram.com/p/CuoLl6oqmJT/

गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी को कॉलेज में दुर्वा और अवनि परेशान करते है और शांतनु के ऑफिस का गलत रास्ता उसे बताते है. सवी को वहां पहुंचने पर पता चलता है कि उसे गलत रास्ता बताया गया है. वो किसी तरह से शांतनु के ऑफिस पहुंचती है, लेकिन वहां शांतनु नहीं होते है. सवी उन्हें बताती है कि कैसे वह भोसले संस्थान में प्रवेश पाने और आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा रखती है. कहा जा रहा है कि कुछ एपिसोड के बाद सवी और ईशान की शादी हो जाएगी, जिसके बाद वो अपने आईएएस बनने के लिए ईशान के परिवार से लड़ाई करेगी.

Also Read: बॉलीवुड के इन 9 स्टार्स ने फैंस से छुपाए अपने असली नाम, लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान

पिता बनने वाले है विराट?

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह थी कि नील भट्ट और ऐशवर्या शर्मा बच्चे की योजना बना रहा है. यह खबर ऐश्वर्या और नील को पसंद नहीं आई. जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा कि, “वाह, आप मीडिया वाले तय करेंगे कि हमारा बच्चा होगा या नहीं? एक और फर्जी खबर, आप सभी को बधाई।” युगल की स्पष्ट प्रतिक्रिया ने झूठी अटकलों को बंद कर दिया. बता दें कि कपल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर कपल मिले थे और उन्हें प्यार हो गया. बाद में दोनों ने शादी कर ली. हाल ही में, ऐश्वर्या रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी सीजन 13” में नजर आ रही है. अभिनेत्री ने शो के लिए अपना समय और प्रयास समर्पित किया, शूटिंग के लिए ढाई महीने दक्षिण अफ्रीका में बिताए.वह कुछ हफ्ते पहले लौटीं और ऐसी खबरें हैं कि वह शो के फाइनलिस्ट में से एक हो सकती हैं.

Also Read: इन 5 वेब सीरीज को देखकर आप हो जाएंगे इमोशनल, आंखें हो जाएंगी नम, कहानी दिल को छू जाएगी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola