Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ये शख्स बताएगा कौन है ईशा के एक्सीडेंट के पीछे, रजत को भाग्यश्री मारेगी थप्पड़

Updated:
विज्ञापन
hitesh Bharadwaj new show

hitesh Bharadwaj new show

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जगताप, सवी की मदद करने का फैसला करता है. दूसरी तरफ कोर्ट का समन देखकर आशिका काफी घबरा जाती है. वह रजत को फोन करती है, लेकिन वह फोन नहीं उठाता.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, जगताप से कहती है कि वह ईशा के एक्सीडेंट के पीछे के दोषी को जब तक सजा नहीं दिलवा देती, तब तक आराम नहीं करेगी. जगताप उसकी मदद करने की बात कहता है. धरम आता है और जगताप को जाते देखता है. रजत उसे बताता है कि जगताप, सवी का वकील है. धरम, रजत से आशिका को बचाने के लिए कहता है. तभी वहां भाग्यश्री आ जाती है.

अपने बेटे को थप्पड़ मारेगी भाग्यश्री

सीरियल में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री, रजत को आशिका की मदद के लिए उसे डांटती है. भाग्यश्री अपने बेटे को काफी बुरा-भला कहती है. वह उसे थप्पड़ भी मारती है और कहती है कि वह सुनिश्चित करेगी कि आशिका को किसी भी कीमत पर सजा मिले. वह कहती है परिवार का हर शख्स सवी का साथ देगा. दूसरी ओर आशिका को कोर्ट का समन मिलता है. वह इसे लेकर काफी परेशान हो जाती है और रजत के ऑफिस जाती है. वहीं, सवी भी किसी पेपर पर साइन लेने के लिए रजत के ऑफिस जाती है.

इस शख्स की वजह से सामने आई कियान की सच्चाई

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, सवी को फोन करती है और उसे बचाने के लिए कहती है. उसके बाद टीचर सवी को फोन पर बताती है कि कियान बस चला रहा है और बच्चों की जान खतरे में है. वहीं, दूसरी तरफ आशिका, रजत को कियान को बचाने के लिए कहती है. सवी उनकी बातें सुन लेती है कि कियान ने ही ईशा का एक्सीडेंट किया था. सवी, आशिका को वॉर्न करती है कि उसकी बेटी को अगर कुछ हुआ तो वह उसे नहीं छोड़ेगी.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: धर्मसंकट में फंसा रजत, आशिका या सवी- किसे चुनेगा? ईशा को सताएगा अपनी बेटी के घर टूटने का डर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola