Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये 2 एक्ट्रेसेस शो में लेगी एंट्री, निभाएंगी ये किरदार, जानें लेटेस्ट अपडेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2025 2:25 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद कई नये स्टार्स की एंट्री होगी. सनम जौहर, परम सिंह शो का हिस्सा होंगे. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार,दो और एक्ट्रेसेस सीरियल में एंट्री लेने के लिए तैयार है. चलिए आपको बताते हैं शो में उनका क्या किरदार होगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक और लीप आने वाला है. अब सीरियल की कहानी नयी हो जाएगी और नये स्टार्स एंट्री लेंगे. सनम जौहर, परम सिंह के अलावा कई नाम सामने आ चुके हैं, जो शो का हिस्सा होंगे. अब दो और नाम सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में मराठी एक्ट्रेस मृणाली शिरखे और तिशा कपूर एंट्री लेने वाली है. हालांकि दोनों का क्या किरदार होगा, इसका खुलासा हो गया है.
गुम है किसी के प्यार में ये 2 एक्टर्स लेगी एंट्री
हाल ही में खबर आई थी कि गुम है किसी के प्यार में समीक्षा सूद की एंट्री हुई है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाली शिरखे और टीशा कपूर नये सीजन का हिस्सा होंगी. मृणाली और टीशा शो में वैभवी की बहनों का रोल प्ले करेंगी. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे उनका किरदार शो में आकार लेगा. मृणाली ‘प्रेमाची गोश्त’और ‘मेरे साईं’जैसे शोज में काम कर चुकी है, जबकि टीशा कर्माधिकारी शनिदेव, मेरी सासु मां जैसे शोज का हिस्सा रही हैं.
जानें गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी इस जगह पहुंच जाएगी, जहां आशिका ने सई को पकड़कर रखा हुआ है. जिगर और अर्श कुछ गुंडे को लेकर आता है, जो सवी को मारने की कोशिश करते हैं. तभी रजत आ जाता है और दोनों बदमाशों से लड़ता है. वह सवी को बचा लेता है. आशिका ये सब देखकर घबरा जाती है. वह पुलिस को बुला लेगा और पुलिस आशिका, जिगर और अर्श को पकड़कर ले जाएगी. सवी और सई को सुरक्षित तरीके से रजत बचा लेगा. अब देखना होगा कि सवी, रजत को उसकी हरकतों की वजह से माफ करेगी या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










