Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गिरती TRP की वजह से शो का बदला टाइम स्लॉट, अब से इस समय पर देख सकेंगे आप
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Mar 2025 10:49 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin comeback
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी रेटिंग बुरी तरह गिर गई है. यह 11वें नंबर पर पहुंच गया है. ऐसे में चैनल ने अब शो के टाइम स्लॉट को बदलने का फैसला किया.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद नील के रूप में परम सिंह, तेजस्विनी के रूप में वैभवी हंकारे और ऋतुराज के रूप में सनम जौहर दिखाई दे रहे हैं. तीनों के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है. जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के बावजूद सीरियल की टीआरपी रेटिंग नहीं बढ़ रही है और ये टॉप 10 से बाहर हो चुका है. अब चैनल ने शो के टाइम स्लॉट को बदलने का फैसला किया है.
गुम है किसी के प्यार में का बदला टाइम स्लॉट
11 मार्च यानी मंगलवार से सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने पिछले 8:00 बजे के स्लॉट से हटकर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट होगा. हालांकि अचानक यह बदलाव क्यों किया गया है, इसको लेकर डिटेल्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन रूमर्स है कि शो में रजत और सवी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी, लेकिन जब इसमें लीप आया, तो दर्शक नए स्टारकास्ट से नहीं जुड़ पा रहे हैं. टीआरपी रैंकिंग में, इसने 1.4 की रेटिंग के साथ 11वां स्थान हासिल किया.
मुनव्वर फारूकी ने नए स्लॉट की मजेदार ढंग से की अनाउंसमेंट
गुम है किसी के प्यार में के नए टाइम स्लॉट की अनाउंसमेंट करते हुए स्टार प्लस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया. इसमें मुनव्वर फारूकी इंस्टाग्राम पर लाइव नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी चाची ‘गुम है किसी के प्यार में’ को फुल वॉल्यूम पर देख रही हैं. वह खेल-खेल में उनसे आवाज कम करने के लिए कहता है. फिर मुनव्वर ने मजाक में कहा कि वह हमेशा स्टार प्लस देखती रहती है, वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, तेजस्विनी को अच्छा खासा डॉक्टर ने प्रपोज किया था, लेकिन नहीं, इनको लाइफ में चाहिए बस ड्रामा! इंसान ड्रामा से दूर भागता है, और ये ड्रामा की तरफ भागती है.” रील के साथ कैप्शन में लिखा है, #गुम है किसी के प्यार में, इस मंगलवार से शाम 7:30 बजे, स्टारप्लस और कभी भी जियोहॉटस्टार पर.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










