Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले कुछ इस तरह मिलेंगे सवी-ईशान, होगा बड़ा धमाका
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jun 2024 8:00 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब शो जल्द ही लीप लेने वाला है. जहां भाविका शर्मा ने अपने कैरेक्टर और सवी-ईशान के मिलन पर बात की है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. स्टार्स के कैरेक्टर ने सभी को दीवाना बना दिया. सई-विराट और पाखी की कहानी खत्म होने के बाद नई जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. ईशान और सवी की कहानी शुरू हुई और #IshVi हर दिन ट्रेडिंग हुई. यह टेली टाउन की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है. हालांकि अब ये शो लीप लेने वाला है. जी हां आपने सही सुना. शक्ति अरोड़ा शो से बाहर होने वाले हैं. वहीं भाविका शर्मा को बरकरार रखा जाएगा.
हितेश भारद्वाज शो में कर सकते हैं एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति अरोड़ा के जाने के बाद हितेश भारद्वाज भाविका शर्मा के साथ नई भूमिका निभाएंगे. कावेरी प्रियम कथित तौर पर तीसरी लीड के रूप में एंट्री करेंगी. रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, वरुण जैन और अन्य कलाकार इसमें शामिल हो सकते हैं. बाल कलाकार अमायरा खुराना भी एंट्री कर सकती हैं.
लीप से पहले ईशान और सवी करेंगे शादी?
ऐसा कहा गया है कि लीप के बाद सवी एक शिक्षक बन जाएंगी, जबकि हितेश शो में अकेले पिता की भूमिका निभाएंगे. फैंस इस बात से खुश नहीं थे कि ईशान का अंत हो जाएगा. इन सबके बीच भाविका उर्फ सवी ने इंडिया फोरम से सवी-ईशान रीयूनियन के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सवी की भूमिका निभाने का अवसर पाकर आभारी और धन्य हूं. उन्होंने आगे बताया कि सवी एक मजबूत इरादों वाली महिला है, जो अपनी सोच है और वह अपनी राय रखती है. भाविका ने साझा किया कि सवी का किरदार निभाने का यह एक साल अनोखा रहा है, और हर नए दिन के साथ नई सीख आती है.
भाविका शर्मा ने मेहनत कर बनाया है अपना नाम
भाविका शर्मा ने कहा कि उन्होंने दिल और आत्मा दे दी है, और फैंस ने सवी की सराहना की है. उन्होंने आगे ईशान और सवी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि हम दोनों का मिलन सभी इशवी फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा. राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैका परवीन द्वारा निर्मित, गुम है किसी के प्यार में रात 8 बजे स्टारप्लस पर ऑनएयर होता है.
Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










