Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में आज टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक बन गया है. कहा जा रहा है कि सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है और शक्ति अरोड़ा के अलावा कई स्टारकास्ट शो को अलविदा कह देंगे. अब भाविका शर्मा के शो छोड़ने की भी खबरें आ रही हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टेलीविजन सीरियल गुम है किसी के प्यार में, हमेशा से ही दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें जून 2024 के अंत तक शो एक बड़ा लीप आने वाला है. लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि शो या तो 6 या 10 साल का लीप लेगा. ऐसी अफवाहें भी फैलाई गईं कि शक्ति अरोड़ा और बाकी स्टारकास्ट शो छोड़ देंगे. हालांकि, भाविका शर्मा को बरकरार रखा जाएगा. हाल ही में, शक्ति ने भी कंफर्म कर दिया कि शो वास्तव में लीप ले रहा है, और उन्हें न चाहते हुए भी अलविदा कहना पड़ेगा. इसी बीच ऐसा लगता है कि मेकर्स शो के फैंस को चौंकाने वाला सरप्राइज देने से अभी नहीं चुके हैं, क्योंकि अब कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा भी जल्द ही शो छोड़ देंगी.
भाविका शर्मा होंगी गुम है किसी के प्यार में से बाहर?
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीप से पहले भाविका शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ से भी बाहर हो जाएंगी. फिलहाल, साईं, हरिणी, ईशान के माता-पिता ईशा, शांतनु को मूल कलाकारों से बरकरार रखा जाएगा और बाकी किरदार शो से बाहर हो जाएंगे. कहानी पूरी तरह से अलग कलाकारों और कहानी के साथ जारी रहेगी. अब भाविका शर्मा ने इन रिपोर्टों पर रिएक्ट किया है.
गुम है किसी के प्यार से बाहर होने पर शक्ति अरोड़ा ने किया रिएक्ट
‘गुम है किसी के प्यार में’ से अपने बाहर निकलने की अटकलों पर भाविका शर्मा ने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, उन्हें शो छोड़ने के रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि निर्माताओं ने उन्हें ऐसे किसी भी विकास के बारे में सूचित नहीं किया है. भाविका ने न तो इस खबर का खंडन किया और न ही इसकी पुष्टि की, ऐसे में फैंस की चिंता बढ़ गई है कि क्या वह भी शक्ति अरोड़ा की तरह शो छोड़ रही हैं.
शक्ति अरोड़ा ने कही थी ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में शक्ति अरोड़ा ने कहा कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ के निर्माताओं ने उनसे लीप का जिक्र नहीं किया और उन्हें इसके बारे में केवल अर्टिकलों के माध्यम से पता चला. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें सीधे तौर पर नहीं दी जातीं, क्योंकि ये अक्सर गोपनीय होती हैं. हालांकि, शक्ति अरोड़ा ने पूरी बात को सही भावना से लिया और बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










