Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर करणवीर बोहरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईशान-सवी की लाइफ…

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 May 2024 1:33 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सवी और ईशान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. जहां अब करणवीर बोहरा की एंट्री हुई है. वो सीरियल में भावर पाटिल की भूमिका निभाते नजर आएंगे. अब एक्टर ने इसके बारे में बात की है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. शो के उतार-चढ़ाव दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखते हैं और हाई-ऑक्टेन ड्रामा टीआरपी चार्ट में इसे टॉप पर बनाए हुए है. शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह सवी, ईशान और रीवा की भूमिका में धमाल मचा रहे हैं. बीते दिनों खबरें आई थी कि सीरियल लीप लेने वाला है. हालांकि निर्माता ने इन रूमर्स को खारिज कर दिया.


ईशान, सवी और रीवा के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक ईशान, सवी और रीवा के इर्द-गिर्द घूमता है. यह शो तीनों के लव ट्रायंगल को बड़े ही मजेदार तरीके से दिखा रहा है. सीरियल फिलहाल ईशान और सवी के तलाक लेने के इर्द-गिर्द घूमता है, जिससे हरिनी अनजान है. इधर अभिनेता करणवीर बोहरा ने सीरियल में एंट्री कर ली है. वह नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे. उनके कैरेक्टर का नाम भवर पाटिल है.

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निर्माता जो भी निर्णय लेंगे….

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आ रहा है 10 साल लीप, ईशान बोले- मुझे बस इतना कहा है कि…

Also Read- Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सुरेखा का बेटा चिन्मय करेगा उसकी बेइज्जती, फूट-फूटकर रोएगी अक्का साहेब


‘गुम है किसी के प्यार में’ नए विलेन के तौर पर करणवीर बोहरा की एंट्री
करणवीर बोहरा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. शो में करणवीर बोहरा के किरदार की एंट्री के साथ ईशान और सवी की जिंदगी में आने वाले सभी उतार-चढ़ाव को देखना दिलचस्प होगा. उसी के बारे में बात करते हुए, करणवीर बोहरा ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा, “मैं शो गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं. मैं खुश हूं कि मेरे फैंस को मुझे टेलीविजन पर देखने का मौका मिल रहा है.


सीरियल में अपने रोल के लिए एक्साइटेड हैं करणवीर बोहरा
करणवीर ने कहा, शो गुम है किसी के प्यार में , मैं बाजीराव पाटिल नाम के एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाऊंगा. यह पहली बार है जब मैं ऐसा किरदार निभाऊंगा, उसमें नकारात्मकता का भाव होगा, जो ईशान और सवी के जीवन में उथल-पुथल पैदा करेगा, जिसे एक्सप्लोर करने के लिए मैं उत्साहित हूं. बीस साल बाद एक बार फिर स्टार प्लस के साथ सहयोग करना बहुत अच्छा लग रहा है और यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है.” राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैका परवीन की ओर से निर्मित ‘गुम है किसी के प्यार में’ रोजाना रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ईशान को नहीं किया जाएगा रिप्लेस, मेकर्स ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola