Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप को लेकर काफी नर्वस है भाविका शर्मा, बोली- काश सवी को पहले जैसा ही…
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jun 2024 3:34 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप लेने वाला है. सीरियल में कई उतार-चढ़ाव आने वाले हैं. जहां भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी स्टारकास्ट नजर नहीं आएंगे. अब सवी ने आगे की स्टोरी और लीप के बाद के बदलाव पर बात की है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 टीवी शो में से एक रहा है. दूसरी पीढ़ी की कहानी चल रही है और लोगों को शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी. उन्होंने ईशान और सवी के रूप में अपने परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों को जीत लिया है. हालांकि अब सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसको लेकर फैंस एक्साइटेड हैं कि कौन से नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी और कहानी किस तरह से आगे बढ़ेगी. मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. कहा जा रहा है कि पुराने कलाकारों में से केवल भाविका को ही बरकरार रखा जाएगा और बाकी सभी शो छोड़ देंगे. शक्ति भी शो छोड़ रहे हैं और सुमित सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि वह भी सीरियल को अलविदा कह रही हैं.
‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप को लेकर काफी नर्वस है भाविका शर्मा
हाल ही में शो में करणवीर बोहरा की एंट्री हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद हमें ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, हितेश भारद्वाज, वरुण जैन, कावेरी प्रियम जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. अब फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में भाविका उर्फ सवी ने लीप के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा, टाइम जंप के बाद शो पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर काफी नर्वस हूं.
फैंस आगे भी सवी को जरूर करेंगे पसंद
उन्होंने कहा कि ईशान और सवी उर्फ ईशवी का अच्छा फैन बेस है, लेकिन फ्यूचर में क्या होगा इसको लेकर पॉजिटिव सोच रख रही हूं. उन्होंने कहा कि जैसे हर कोई पुराने कलाकारों को पसंद करता था, वैसे ही वे शो के नए कलाकारों को भी पसंद करेंगे. उन्होंने आगे सवी के भविष्य के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू होगा और नई चीजें होंगी. उन्होंने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं क्योंकि वह चाहती हैं कि दर्शक ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखते रहें.
मानसी साल्वी सीरियल में कर रही हैं वापसी
हाल ही में गुम है किसी के प्यार में मानसी साल्वी उर्फ ईशा भोसले ने खुलासा किया कि वह शो में वापसी कर रही हैं. शो में उन्होंने ईशान की मां का किरदार निभाया था. ईशा सवी की गुरु और उनका सबसे बड़ा सहारा थीं. उन्होंने हाल ही में सेट से अपनी तस्वीर शेयर की और अपनी एंट्री को कंफर्म किया. फिलहाल शो में आयुष आनंद, विजय बदलानी, वैशाली ठक्कर भी हैं.
Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










