Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: महाशिवरात्रि पर होगा तेजू की किस्मत का फैसला, ऋतुराज से नहीं इस शख्स से होगी उसकी शादी तय
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Feb 2025 10:49 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meii
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल'गुम है किसी के प्यार में'में दिखाया जाएगा कि मंदिर में नील और ऋतराज, तेजू को देखेंगे. दोनों को तेजू से प्यार हो जाएगा. हालांकि तेजू की किस्मत जल्द ही बदलने वाली है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल’गुम है किसी के प्यार में’ का नया सीजन शुरू हो गया है. इस सीजन वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह नजर आ रहे हैं. नयी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील और ऋतुराज महाशिवरात्रि के लिए मंदिर जाएंगे. मंदिर में तेजू भी मौजूद होगी. नील और ऋतुराज उसे देखेंगे और दोनों को उससे प्यार हो जाएगा. हालांकि ऋतुराज, तेजू से अपनी दिल की बात कहेगा, लेकिन अपने दिल की बात दिल में ही रखेंगा. दूसरी तरफ तेजू के घर पर उसकी शादी के लिए उसकी फैमिली वाले लड़के देखेंगे. इस दौरान नील का नाम सामने आएगा.
तेजस्विनी और नील की शादी हो जाएगी फिक्स
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजू और ऋतुराज के बीच नजदीकियां बढ़ेगी. तेजू को पता चलेगा कि नील ही ऋतुराज का दोस्त है. हालांकि की तेजू की शादी नील से फिक्स हो जाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्विनी, नील और ऋतराज में से किसी चुनती है. वह अपने दिल की बात सुनेगी या अपने घर वालों की पसंद से शादी करेगी. क्या ऋतराज अपने दिल की बात नील को बताएगा. आने वाला एपिसोड अपनी कहानी से दर्शकों को सीट पर बांधे रखेगा.
अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया
गुम है किसी के प्यार में आपने अब तक देखा कि तेजस्विनी, नील और ऋतुराज की किस्मत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. पहली बार जब तेजू, ऋतराज से मिलती है, वहां नील मौजदू रहता है. दूसरी बार भी जब ऋतराज से वह मिलती है, वहां भी नील रहता है. तेजू, ऋतराज से प्यार करती है और उसकी आवाज की दीवानी है, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर है. तेजू का गाना उसके पिता को पसंद नहीं है और वह उसकी शादी नील से तय कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










