Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की इस फेमस एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म, पहली तसवीर देख फैंस को आयी सई की याद

Updated:
विज्ञापन

स्टारप्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में फेम तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया मम्मी-पापा बन गये हैं. तन्वी ठक्कर ने हेल्दी बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने बेबी की फर्स्ट फोटो भी शेयर की है. फैंस कपल को बधाईयां दे रहे हैं.

विज्ञापन

स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप ‘गुम है किसी के प्यार में ‘ में नजर आने वाले स्टार्स तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया माता-पिता बन गये हैं. तन्वी ने बेबी बॉय को जन्म दिया. कपल ने बेबी की फोटो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में दोनों पालने में लेटे हुए बच्चे को प्यार से देख रहे हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा, “19.06.2023 #everythingbeginsfromhere.”

विज्ञापन

तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया बने माता-पिता

कई टेलीविजन स्टार्स ने नये मम्मी-पापा को बधाई दी. पर्ल वी पुरी ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई.” वाहबिज दोराबजी ने लिखा, “मैं अपने छोटे राजकुमार से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती…मासी बहुत उत्साहित हैं.” तन्मय ऋषि ने फ्लाइंग किस इमोजी के साथ कहा, “बधाई हो दी”, जबकि इशिता दत्ता ने कहा, “आपको और नन्हें बच्चे को गले लगाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती…” योगेन्द्र विक्रम सिंह, किशोरी सहाने, पूजा शर्मा, पलक सिंधवानी, सुनयना फौजदार, जूही असलम, गौरव वाधवा, स्मृति खन्ना, हर्ष राजपूत, स्वाति वर्मा, किश्वर मर्चेंट और समायरा राव कुछ अन्य सेलेब्स थे, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर तन्वी और आदित्य को शुभकामनाएं दीं.

तन्वी और आदित्य के बारे में

कपल ने साल 2014 में डेटिंग शुरू की और सात साल के अफेयर के बाद 2021 में शादी कर ली. जोड़े ने इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी अनाउंस की और तब से ये वीडियोज और फोटोज में बच्चे के आने को लेकर एक्साइटेड दिखते हैं. तन्वी ने गुम है किसी के प्यार में शिवानी बुआ का किरदार निभाया था. कहानी में टाइम लीप के बाद आखिरकार तन्वी ने शो छोड़ दिया. डेली सोप स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इसका प्रीमियर 5 अक्टूबर, 2020 को हुआ और तब से ये दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है.

Also Read: Dipika Kakar मां बनकर काफी खुश हैं… अजूनी स्टार आयुषी खुराना ने बताया आखिर क्यों जल्दबाजी में हुई डिलीवरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola