ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद शक्ति अरोड़ा होंगे मेन लीड, ये एक्ट्रेस निभाएंगी सवी का किरदार

Updated at : 22 Jun 2023 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद शक्ति अरोड़ा होंगे मेन लीड, ये एक्ट्रेस निभाएंगी सवी का किरदार

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाला है. शो में कुछ दिन बाद सई और विराट नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह पर नये स्टार कास्ट होगें. रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति अरोड़ा मेन लीड की भूमिका निभाएंगे, मैडम सर फेम भाविका शर्मा को उनके साथ बतौर लीड एक्ट्रेस देखा जाएगा.

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में टीवी पर टॉप रेटेड शो में से एक है. नील शर्मा और आयशा सिंह अभिनीत, शो अब लीप लेने के लिए तैयार है. लीप के बाद सई और विराट की केमिस्ट्री दर्शकों को नहीं देखने को मिलेगी. उनके बाहर निकलने के बाद, इस टीवी शो के निर्माताओं ने मुख्य भूमिकाओं के लिए नए अभिनेताओं को चुना है. सूत्रों के अनुसार, शक्ति अरोड़ा गुम है किसी के प्यार में में मुख्य भूमिका निभाने के लिए ऑन-बोर्ड आए हैं.

गुम रहे हैं किसी के प्यार में ये नये स्टार्स होंगे लीड

शक्ति अरोड़ा मेन लीड की भूमिका निभाएंगे, मैडम सर फेम भाविका शर्मा को उनके साथ बतौर लीड एक्ट्रेस देखा जाएगा. शक्ति और भाविका के अलावा, अभिनेता अभिषेक कुमार भी गुम है किसी के प्यार में के कलाकारों में शामिल हो गए हैं. वह शो में विनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि भाविका सवी के रूप में नजर आएंगी.


सई आखिरी दिन शूट कर हुई इमोशनल

ऐश्वर्या शर्मा को सीरियल में सई के रूप में दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. शो की टीआरपी हमेशा ऊपर रहती थी. हालांकि लीप के कारण उन्हें न चाहते हुए भी शो को अलविदा कहना पड़ा. ऐसे में आखिरी दिन की शूटिंग के बाद अभिनेत्री के पति नील भट्ट ने उनके लिए एक भावुक नोट लिखा, “#ghumhaiikisikeypyaarmeiin का पहला शॉट जो हमने दिया! शुरुआत जो हमें नहीं पता था कि यह हमें देगा, यह कोई रहस्य नहीं है, मैं आपके साथ काम करने को मिस करूंगी, लेकिन मैं खुश हूं और इसके लिए आशान्वित हूं.” आपका भविष्य मेरी भावनाएं अवर्णनीय हैं, भगवान आपको आशीर्वाद दें मेरे प्यार और बस वही करें जो आप सबसे अच्छा करते हैं “एंटरटेन” मेरी जीवन भर की मस्ती, हंसी और प्यार @ aisharma812 (sic) की सदस्यता.

रेखा अनाउंस करेंगी लीप की कहानी

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ वेटरेन एक्ट्रेस रेखा जी नजर आने वाली हैं. दिग्गज अभिनेत्री प्रोमो में अपनी स्पेशल उपस्थिति देगी. कहा जा रहा है कि इस प्रोमो शूट के लिए एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं. रेखा इस शो की नई कहानी पेश करती नजर आएंगी. ऐसे में अपनी स्क्रीन्स पर रेखा को फिर से देख दर्शक पूरी तरह उनमें खो से जाते है.

Also Read: मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- देश के संत, कथा वाचक भी ऐसी ही…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola