Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में दोबारा लौटने पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ी मोहलत मांगी थी मैंने और…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की एंट्री से फैंस काफी खुश हो गए है. अब भाविका ने शो में दोबारा आने पर कहा कि वह बहुत खुश है. उन्होंने वैभवी हंकारे की जगह ली है और वैभवी का ट्रैक खत्म हो गया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म हो चुका है और भाविका शर्मा की एंट्री हो गई है. भाविका का ट्रैक मेकर्स ने नये सीजन के आने से पहले ही खत्म कर दिया था. उसके बाद ही परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी की कहानी शुरू हुई थी. हालांकि उनकी कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस नहीं किया और शो की टीआरपी रेटिंग घट गई. शो लगातार टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया. अब मेकर्स भाविका को शो में दोबारा लेकर आ गए है.
गुम है किसी के प्यार में दोबारा लौटने पर भाविका शर्मा ने किया रिएक्ट
गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा एक आईपीएस अधिकारी के रोल में दिखेंगी. शो का प्रोमा सामने आया है, जिसमें वह पुलिस यूनिफॉर्म में काफी जच रही थी. वह अपने फैंस कहती है, ”कहां गई थी? सवी हमेशा से यहीं थी. बस थोड़ी मोहलत मांगी थी मैंने और देखिए मैं दोबारा आ गई हूं आप सब के पास.” एक्ट्रेस आगे कहती है, ”बड़ा मजा आ रहा है दोबारा आकर. सबसे मुलाकात हुई, सब इतने खुश थे, मैं इतनी खुशी थी.”
भाविका शर्मा ने इस साल ली थी गुम है किसी के प्यार में एंट्री
गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की एंट्री सबसे पहले साल 2023 में हुई थी. जब शो में लीप आया था, तब मेकर्स ने भाविका की एंट्री करवाई थी. वह शो में सई और विराट की बेटी के रोल में दिखी थी. सबसे पहले उनकी जोड़ी शो में शक्ति अरोड़ा के साथ बनी थी. शो में शक्ति की मौत के बाद हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई थी. दोनों की नोक झोंक दर्शकों को काफी पसंद आती थी. अब उनकी जोड़ी परम सिंह और सनम जौहर के साथ बनेंगी. आगे की कहानी जानने के लिए फैंस काफी बेताब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










