Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो छोड़ते ही भावुक हुई सवी, ईशान-रजत संग तसवीरें शेयर कर कहा- आशा करती हूं कि हम फिर मिलेंगे

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2025 10:33 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin bhavika sharma

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा अब सीरियल गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा नहीं है. एक्ट्रेस का किरदार शो में खत्म हो चुका है और शो में लीप आ गया है, जिसकी कहानी बिल्कुल नयी है. शो को छोड़ने पर एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप आ गया है और नये कलाकारों की एंट्री हो गई है. शो में जब दूसरा लीप आया था तब भाविका शर्मा की एंट्री हुई थी. अब उनका किरदार सीरियल में खत्म हो गया है. भाविका ने विराट और सई की बेटी सवी का रोल निभाया था. अब शो छोड़ने पर वह काफी भावुक हो गई और उन्होंने एक लंबा-चौड़ा सा पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ की तसवीरें भी पोस्ट की है.

भाविका शर्मा हुई इमोशनल

भाविका शर्मा ने शक्ति अरोड़ा, अंकिता खरे, हितेश भारद्वाज सहित अपने को-स्टार्स के साथ फोटोज पोस्ट की. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, सवी का किरदार निभाना एक नहीं भूलने वाला अनुभव रहा, जिसमें कई चैलेंज, खुशी और एक्सपीरियंस था. जैसे शो को मैं गुडबॉय कह रही हूं, मैं कृतज्ञता और पुरानी यादों से भर गई हूं. सवी मेरा एक पार्ट बन गया और इसकी यादें मेरे दिल में हमेशा रहेगी. फैंस से मिल रहे प्यार और सवी ने जो प्रभाव क्रिएट किया, वह दुर्लभ और अविश्वसनीय रूप से खास है. मैं टीम को मिस करूंगी. मैं आशा करती हूं कि हमारे रास्ते फिर से मिलेंगे. ये जर्नी मेरे साथ हमेशा रहेगी.

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया गया

‘गुम है किसी के प्यार में’के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि तेजू, नील के हाथ में बिजली का तार देखती है और उससे इसके बारे में सवाल करती है. नील उसे बता नहीं पाता कि ऋतु राज से उसका क्या रिश्ता है. तेजू को लगता है कि वह ऋतु राज का कोई फैन है. वह उसपर गुस्सा करती है और वहां से चली जाती है. इस बीच ऋतु से एक बार फिर से तेजू मिलती है और वह उसके गाने की तारीफ करता है. वह उससे पूछता है कि क्या वह सिंगिग में अपना करियर बनाना चाहती है. वह उससे कहता है कि वह उसके लिए बहुत स्पेशल है. तेजू ये सुनकर शरमा जाती है. नील ये सब दूर से देखता है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola