Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद ‘सई’ कर रही ये काम! फैंस बोले- आयशा आपकी बहुत याद…

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद ‘सई’ कर रही ये काम! फैंस बोले- आयशा आपकी बहुत याद…

आयशा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू कलर के ड्रेस में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी जल्द बदल जाएगी. शो की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह कुछ दिनों बाद से शो में नजर नहीं आएगी. अब कहानी सई-विराट के बच्चों के आस-पास घूमेगी. एक तरफ दर्शक आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित है, तो दूसरी तरफ दर्शक उदास है कि शो में उनके फेवरेट कलाकार नहीं दिखेंग. इस बीच आयशा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है.

आयशा सिंह का लेटेस्ट वीडियो हो रहा वायरल

आयशा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू कलर के ड्रेस में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है. वो पॉपुलर पंजाबी गाने में अलग-अलग तरीके से कैमरे को देखकर पोज दे रही है. उनके खूबसूरत अंदाज और लुक की तारीफ फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे. ऐसा लग रहा है कि शो छोड़ने के बाद वो रील्स बनाकर फैंस को एंटरटेन कर रही है.

यूजर्स के कमेंट

आयशा सिंह के रील वीडियो पर कमेंट्स की बौछार हो गई. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हाए पंजाबी कुड़ी. एक यूजर ने लिखा, आपके फोटोशूट का इंतजार कर रहा हूं. एक यूजर ने लिखा, लेडी इन ब्लू. एक यूजर ने लिखा, उफ आपका स्वैग. एक यूजर ने लिखा, आयशा आपकी बहुत याद आएगी गुम है किसी के प्यार में. एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, मेरी सपनों की रानी आ गई.

‘गुम है किसी के प्यार में’ रेखा आएंगी नजर

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ वेटरेन एक्ट्रेस रेखा जी नजर आने वाली हैं. दिग्गज अभिनेत्री प्रोमो में अपनी स्पेशल उपस्थिति देगी. कहा जा रहा है कि इस प्रोमो शूट के लिए एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं. रेखा इस शो की नई कहानी पेश करती नजर आएंगी. ऐसे में अपनी स्क्रीन्स पर रेखा को फिर से देख दर्शक पूरी तरह उनमें खो से जाते है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में स्पेशल अपीयरेंस के लिए एक्ट्रेस रेखा ने ली कितनी फीस? जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola