Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी संग लड़ाई की खबरों पर ‘सई’ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इसको लेकर कई…

गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. शो में सई, पाखी और विराट की जोड़ी ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया. हालांकि कई बार पाखी और सई की लड़ाई की खबरें भी आती थी. अब आयशा सिंह ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
स्टारप्लस का फेवरेट शो गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों अपने लीप को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में सीरियल ने 20 साल का गैप लिया है. जिसके बाद सई और विराट की भूमिका में नजर आने वाले आयशा सिंह और नील भट्ट ने न चाहते हुए भी अलविदा कह दिया. बीते दिनों नई कहानी के साथ नये स्टारकास्ट की एंट्री हुई, जिसमें भाविका शर्मा सवि और शक्ति अरोड़ा ईशान की भूमिका में नजर आए. हालांकि कई बार सीरियल से उड़ती-उड़ती खबरें आती रहती हैं कि पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, दोनों सेट पर एक दूसरे संग बात तक नहीं करते थे. आखिर इसमें क्या सच्चाई है, अब एक्ट्रेस ने खुद मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
ऐश्वर्या शर्मा संग लड़ाई पर सई ने तोड़ी चुप्पी
जब आयशा सिंह से ऐश्वर्या शर्मा संग अनबन की खबरों पर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने इंडिया फोरम संग बातचीत में जवाब न देना ही बेहतर समझा. उन्होंने इस सवाल को पास कर दिया. इससे पहले, ऐश्वर्या ने आयशा के साथ झगड़े के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, “हर एक पर्सनैलिटी अलग होती है. किसी को कोई अच्छा लगता है, किसी को कोई अच्छा नहीं लगता, तो वो सामने वाले पर डिपेंड करता है और मेरा शुरू से यही हो रहा है, जो मेरे साथ अच्छे हैं, मैं उनके साथ अच्छे से रहती हूं.”
आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने एक दूसरे को कर दिया था अनफॉलो
ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा, ”मैं जान दे दूंगी उनके लिए, लेकिन आप कम से कम पहल करेंगे. लेकिन अगर सामने वाला ही दिलचस्पी नहीं रखता तो मैं जानबूझ कर पोक नहीं कर सकता ना कि आप क्यों नहीं मुझसे बात कर रहे हैं, ये पूछ सकती हूं. अब आप ही ने बात करना छोड़ी है, तो मैं कौन होती हूं बोलने वाली. सबकी अपनी-अपनी इच्छा है, लेकिन मैं तो यार एक फन लविंग बंदी हूं. मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं. मुझे अपने आस-पास शांति चाहिए, पॉजिटिविटी चाहिए, इसलिए मैं हमेशा ऐसा करती हूं”. आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था.
गुम है किसी के प्यार में की जर्नी को कैसे देखती हैं आयशा सिंह
आयशा सिंह ने कहा, मैंने एक ही समय में ‘डोली अरमानों की’ और ‘जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट से’ अपनी यात्रा शुरू की. मैंने वे शो केवल कुछ महीनों के लिए किए, और फिर थिएटर में एक अभिनेता के रूप में खुद को तलाशने के लिए मैंने एक लंबा ब्रेक लिया और बैकस्टेज काम किया, अभिनय सीखा और फिर बहुत सारे ऑडिशन दिए और कुछ विज्ञापन भी किए. यह एक शानदार यात्रा रही है, और गुम है किसी के प्यार में… मेरी पहली लीड के रूप में मुझे दुनिया भर से अपार प्यार मिला है. लोग सई और आयशा के सपोर्ट में रहे हैं. इसलिए, यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा और सीखने का अनुभव रहा है.
इन लोगों को मिस करेंगी सई
उन्होंने कहा, मैं लगातार असफलताएं देखकर आई हूं. अपने लक्ष्य के प्रति लगातार काम करने के बाद सफलता मिली है और मैंने इस यात्रा में अपने काम के प्रति ईमानदार रहना सीखा है. शो से निकलने के बाद सई कुछ लोगों को काफी मिस कर रही हैं. इसपर उन्होंने कहा, मैं अपने दोस्तों को, अपने फैंस के साथ मेरे जुड़ाव को याद करूंगी. हर दिन किसी ऐसी चीज़ पर काम करना जिसे मैं वास्तव में पसंद करती हूं, और आनंद लेती हूं, मैं उसे सबसे ज्यादा मिस करूंगी. मेरी प्रोडक्शन टीम, मेरे दोस्त जो पहले ही शो से बाहर हो गए थे, मिताली नाग, योगी और मैं निश्चित रूप से किशोरी मैम को मिस करने वाली हूं. मैं अभी भी उनमें से बाकी लोगों के साथ घूमती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










