GHKKPM: एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती सई-पाखी, इस वजह से दोनों के रिश्ते में आई दरार
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jun 2023 9:42 AM
शो गुम है किसी के प्यार में का शुरुआत से ही हिस्सा होने के बावजूद रिपोर्ट्स बताती हैं कि आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने कभी दोस्ती नहीं की और उनके झगड़े की अफवाहें अक्सर सामने आती रही है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है. इस खबर से फैंस काफी उत्साहित हो गए है. हालांकि नये लीड कैरेक्टर्स की खोज जारी है. हाल ही में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबरें आई थी कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. अब ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि साथ में काम करते हुए अक्सर उनके बीच तनाव रहता था, लेकिन कभी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई.
शुरुआत से ही शो गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा होने के बावजूद, रिपोर्ट्स बताती हैं कि आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने कभी दोस्ती नहीं की और उनके झगड़े की अफवाहें अक्सर सामने आती रही है. प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स टीवी को बताया, आयशा और ऐश्वर्या कभी भी खास दोस्त नहीं थे. उन्होंने हमेशा एक-दूसरे के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशनशिप रखा. कुछ मतभेदों के कारण उनकी पिछले एक साल से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा.
सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या शर्मा को शो गुम है किसी के प्यार में अपने किरदार की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. इस वजह से दोनों एक्ट्रेसेस के बीच गलतफहमी पैदा हुई और दोनों अभिनेत्रियों के बीच दरार आ गई. हालांकि दोनों ने सेट पर प्रोफेशनलिज्म बनाये रखा और उनके बीच कोई लड़ाई नहीं हुई. हालांकि पब्लिकेशन ने ऐश्वर्या को इंस्टा पर अनफॉलो करने के बारे में आयशा से पूछा तो उन्होंने कहा कि, “मैं इस बारे में कभी बात नहीं करूंगी. मैं सिर्फ शो की शूटिंग पर फोकस कर रही हूं.” दूसरी ओर ऐश्वर्या ने कहा कि, “मैं जवाबदेह नहीं हूं, आप इसके बारे में किसी और से पूछ सकते हैं.”
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद करिश्मा ने शो को कहा अलविदा, कौन बनेगी नयी सवी?
खबरें आ रही है कि वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ में उल्का गुप्ता दिखाई देंगी. उन्हें आयशा सिंह के बाद लीड रोल ऑफर किया गया है. उल्का गुप्ता ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में के निर्माता से मिली हूं, लेकिन वास्तव में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं कर सकती हूं. मैं अभी उनसे मिली हूं, बस इतना ही. उनकी ओर से मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मुझे यह मिल सकता है और मैं लीड रोल में नजर आ सकती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










