Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद करिश्मा ने शो को कहा अलविदा, कौन बनेगी नयी सवी?

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jun 2023 7:36 PM

विज्ञापन

करिश्मा चव्हाण यानी स्नेहा भावसार शो 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़ रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, शो छोड़ने का मेरा फैसला हाल ही में नहीं लिया गया था. मैं बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी क्योंकि मैं कुछ नया करना चाहती थी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है. आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा लीप लेने के बाद शो में नजर नहीं आएंगे. हर दिन नये अपडेट्स आ रहे है और अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस स्नेहा भावसार शो को अलविदा कह रही है. स्नेहा शो में करिश्मा चव्हाण का किरदार निभाती है. वहीं दूसरी तरफ बड़ी सवी का रोल कौन निभाएंगी, इसपर भी चर्चा तेज है.

स्नेहा भावसार ने गुम है किसी के प्यार में’ को कहा अलविदा

करिश्मा चव्हाण यानी स्नेहा भावसार शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक शुरूआत से जुड़ी हुई है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, स्नेहा ने शो छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, शो छोड़ने का मेरा फैसला हाल ही में नहीं लिया गया था. मैं बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी क्योंकि मैं कुछ नया करना चाहती थी.

स्नेहा भावसार ने कही ये बात

स्नेहा भावसार ने ये बात को क्लियर किया कि वो किसी नये प्रोजेक्ट की वजह से शो नहीं छोड़ रही है, बल्कि वो कुछ नया करना चाहती है. एक्ट्रेस ने कहा, जब लीप आया को मेरे क्रिएटिव डायरेक्टर ने मुझसे यह निर्णय लेने के लिए कहा कि मैं ये किरदार जारी रखना चाहती हूं या नहीं. फिर मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया. बता दें कि शो में वो मोहित चव्हाण की पत्नी के रोल में नजर आती थी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में फहमान खान की नहीं होगी एंट्री, सई ने शो छोड़ने से पहले शेयर किया आखिरी पोस्ट!
कौन बनेगी नयी सवी?

वहीं, ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी 20 साल बाद क्या होगी, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट है. कहानी में दिखाया जाएगा कि सवी बड़ी हो जाएगी, और ये किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर चर्चा तेज है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सवी के रोल के लिए उल्का गुप्ता का नाम लिया जा रहा है. उल्का पिछली बार बन्नी चाऊ होम डिलीवरी में बन्नी का किरदार निभाते दिखी थी. हालांकि इसपर मेकर्स की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola