Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत को ज्यादा प्यार मिलने पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी के अंत…

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :25 Apr 2025 5:37 PM
विज्ञापन
Param Singh on Bhavika Sharma Hitesh Bharadwaj

Param Singh on Bhavika Sharma Hitesh Bharadwaj

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के आने वाले ट्रैक में कई बड़े बदलाव होने हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वैभवी हंकारे का शो से पत्ता कट चुका है. उनकी जगह भाविका शर्मा लेंगी. अब परम सिंह ने सवी और रजत को दर्शकों से ज्यादा मिले प्यार को लेकर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इस समय चर्चा में है. शो में नील, तेजस्विनी और रुतुराज के रूप में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर हैं. तीनों के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है. हालांकि, नई कहानी से दर्शक खुश नहीं हैं. शो की टीआरपी में लगातार गिरावट आ रही है. मेकर्स नंबरों को पुनर्जीवित करने के लिए अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर वैभवी को बदलने का फैसला किया है और भाविका शर्मा की री एंट्री प्लान की.

सवी और रजत को ज्यादा प्यार मिलने पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी

भाविका शर्मा के साथ फैंस हितेश भारद्वाज को भी गुम है किसी के प्यार में देखना चाहते थे. वे दोनों पहले शो में सवी और रजत का किरदार निभा चुके हैं. उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया. अब नील का किरदार निभाने वाले परम सिंह ने दर्शकों की ओर से रजत-सवी को उनसे ज्यादा पसंद किए जाने पर रिएक्ट किया. उन्होंने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में कहा, “यह समझ में आता है कि दर्शकों के मन में सवी-रजत की कहानी के अंत को लेकर गहरी भावनाएं हैं और दोष देना या टिप्पणी करना उनका अधिकार है.”

परम सिंह सिर्फ अपना बेस्ट देने की कर रहे हैं कोशिश

उन्होंने आगे कहा, ”दर्शकों के लिए अपने पसंदीदा किरदार और कहानी होना स्वाभाविक है. सवी और रजत को काफी ज्यादा प्यार मिला और जब वह चले गए, तो हमारी कहानी को भी जोड़ा जा रहा था. मैं उनके इनपुट का सम्मान करता हूं और केवल शो को अपना बेस्ट देने पर ध्यान केंद्रित कर सकता हूं.”

नील ने अपने किरदार को मिल रहे प्यार पर किया रिएक्ट

हालांकि, ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने नील, तेजू को भी पसंद किया है. एक्टर ने डॉ. नील के रूप में अपने परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों से मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “नील की भूमिका निभाना वाकई एक खास सफर रहा है. इस किरदार ने मुझे चुनौतियों और एक्सपीरियंस का एक अनूठा सेट दिया है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया. मैं इस भूमिका की ताजगी का आनंद लेता हूं और तीन महीने बाद भी मैं खुद को उसके व्यवहार की बारीकियों और जीवन में उसके आगे बढ़ने के तरीके को तलाशते हुए पाता हूं.”

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस तरह शो में तेजू का होगा अंत, तब सवी की होगी एंट्री, वैभवी हंकारे कहेंगी अलविदा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola