Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई संग झगड़े पर पाखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उसके साथ अच्छे से...

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jul 2023 9:03 AM

विज्ञापन

शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों खबरों में है. शो में एक-दूसरे को पसन्द ना करने वाली ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह असल जिंदगी में एक-दूसरे से बात नहीं करती. दोनों के बीच अनबन की खबरे पिछले दिनों आई थी. ऐश्वर्या ने इसपर बात की है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में पाखी का किरदार ऐश्वर्या शर्मा निभाती थी और सई का रोल आयशा सिंह ने प्ले किया था. हालांकि शो दोनों छोड़ चुके है, लेकिन फैंस उनसे जुड़ी जानकारी जानना चाहते है. शो में दोनों के बीच हमेशा तीखी तकरार देखने मिलती थी. रियल लाइफ में भी दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं था. कई महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आयशा और ऐश्वर्या के बीच अनबन चल रही है. अब ऐश्वर्या ने इसपर बड़ी बात कही है.

पाखी-सई के बीच कुछ ठीक नहीं!

ऐश्वर्या शर्मा ने गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही आयशा सिंह को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. टीवी टाइम्स के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि, कुछ लोगों को लगता है कि उनकी को-स्टार्स के साथ उनका ताल-मेल नहीं बैठता. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, हर एक पर्सनालिटी अलग होती है. किसी को कोई अच्छा लगता है किसी को कोई अच्छा नहीं लगता है. तो वो सामने वाले पर निर्भर करता है.

https://www.instagram.com/p/Ct6m_S1tiDk/?img_index=1

ऐश्वर्या शर्मा ने कही ये बात

ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा, मेरा शुरू से यही रहा है जो मेरे साथ अच्छे से रहेगा, मैं उसके साथ अच्छे से रहती हूं. मैं जान दे दूंगी उनके लिए. पर आप कम से कम कदम तो बढ़ाओ. लेकिन जब सामने वाला ही रूचि नहीं ले रहा है तो मैं जानबूझकर पोक नहीं कर सकती कि अरे वो मुझसे बात क्यों नहीं कर रहा. अब आपने बात करना छोड़ा है तो मैं कौन होती हूं बोलने वाली. सबकी अपनी अपनी इच्छा है. मैं तो बहुत लविंग बंदी हूं. मैं बहुत पॉजिटिव हूं. मुझे आस-पास शांति चाहिए.

https://www.instagram.com/p/Ctqhv-LgyMO/?img_index=1
Also Read: ये हैं OTT की 7 लोकप्रिय वेब सीरीज, जिनके तीसरे सीजन का फैंस कर रहे इंतजार, जानें कब होगी रिलीज

बिग बॉस 17 में भाग लेगी ऐश्वर्या शर्मा?

ईटाइम्स से बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, “मुझे बिग बॉस के बारे में कुछ नहीं पता. मैंने कोई पुष्टि नहीं की है. वास्तव में, मुझे शो के लिए निर्माताओं से कोई कॉल नहीं आया है. अभी, मैं आराम करना चाहती हूं और मैं ब्रेक लेने जा रही हूं, क्योंकि मैं बहुत थक गयी हूं.”

Also Read: Elvish Yadav: 25 साल के एल्विश यादव YouTube से हर महीने कितना कमाते हैं? जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola