Elvish Yadav: 25 साल के एल्विश यादव YouTube से हर महीने कितना कमाते हैं? जानकर हो जाएंगे हैरान

Elvish Yadav net worth: 25 साल के एल्विश यादव एक लोकप्रिय यूट्यूब है और उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है. उनके वीडियोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है. उनपर फैंस खूब सारे कमेंट्स भी करते है.
Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में यूट्यूबर एल्विश यादव की एंट्री हो गई है. एल्विश ने शो में आते ही सारे कंटेस्टेंट के साथ हंसी-मजाक करना शुरू कर दिया. एल्विश ने वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में प्रवेश किया था. एल्विश के बारे में फैंस ज्याजा से ज्यादा जानना चाहते है. चलिए आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे.
कौन है एल्विश यादव?
25 साल के एल्विश यादव एक लोकप्रिय यूट्यूब है और उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है. उनके वीडियोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है. उनपर फैंस खूब सारे कमेंट्स भी करते है. इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अबतक उन्होंने 1,002 पोस्ट किए है और 555 लोगों को फॉलो करते है. एल्विश गुरुग्राम के पास रहने वाले है. उनका जन्म 14 सितंबर 1997 को हुआ था. हालांकि वो अपने पिता की तरह एक सरकारी नौकरी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बता दें कि उनके पिता कॉलेज में लेक्चरर हैं.
पहला वीडियो क्या था?
एल्विश यादव ने कॉलेज में बीकॉम करने के लिए एडमिशन लिया था. इस बीच उनकी दिलचस्पी यूट्यूब कंटेंट में बढ़ने लगी औऱ वो खुद यूट्यूब के लिए कंटेंट क्रीएट करने लगे. आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना से इंस्पायर होकर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. उनका पहला वीडियो ‘हाउ बॉयज टेक सेल्फी’ था. जिसके बाद उन्होंने खूब सारे वीडियोज बनाए और धीरे-धीरे काफी पॉपुलर होने लगे. पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरें है कि वो कीर्ति मेहरा के साथ रिलेशनशिप में थे. हालांकि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके है और उनका ब्रेकअप हो चुका है.
बेबिका ने आशिका भाटिया से पूछा था ये सवाल
बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव ने आशिका भाटिया के साथ एंट्री ली है. वाइल्डकार्ड एंट्री आशिका से बातचीत में बेबिका ने सवाल किया, ”आप एल्विश को कितने सालों से जानते हैं?” इसका जवाब देते हुए आशिका ने बताया, ”मैं उसे लॉकडाउन के दौरान जानती थी. उसने उस पर एक रोस्ट वीडियो बनाया था.” वीडियो के कंटेंट के बारे में उत्सुक बेबिका ने पूछा, और फिर आशिका ने कहा, “वह कंटेंट बॉडी शेमिंग था.”
एल्विश ने आशिका को किया था रोस्ट
एल्विश यादव ने आशिका भाटिया को अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्ट किया था. एल्विश ने आशिका की तुलना एक कार से अपने वीडियो में किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट लिखा था कि, ‘हे एल्विश, मजाक से हटके अब हिंदी में बोलूंगी नहीं तो फिर आप बोलेंगे कि वेस्टर्न लैंग्वेज का यूज कर रही हैं. न कोई विमुन कार्ड प्ले करूंगी. सेक्शन्स और आर्टिक्ल में नहीं जाउंगी. साइबर बुलिंग और बॉडी शेमिंग एक क्राइम है और आपके खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती हूं. इसको आप धमकी समझें या मशविरा. आप जैसे लोगों को लगता है कि आप कुछ भी बोलेंगे और फिर निकल जाएंगे. ध्यान रखिएगा और जरा सोचना भी इस बारे में. मजाक और बदतमीजी में बहुत फर्क होता है. चलिए चलती हूं.’
एल्विश यादव ने कही थी ये बात
आशिका भाटिया के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एल्विश यादव ने लिखा था, ‘हे आशिका मजाक से हटके, हिंदी में कहूंगा वरना आप कहेंगी कि हरियाणवी में बात कर रहा हूं. मैं भी कोई यूट्यूबर कार्ड प्ले नहीं कर रहा हूं. सब जानते हैं कि कौन कहां स्टैंड करता है. सेक्शन और आर्टिकल पर भी नहीं जाऊंगा क्योंकि इतना टाइम नहीं है. मैं जानता हूं कि बॉडी शेमिंग क्राइम हैं. मैं न तो इसे धमकी लूंगा न ही न ही मशविरा. आपको लगता है कि लीगल एक्शन ठीक रहेगा तो आप लीजिए. बचना होगा तो वहां से भी बच के ही निकल जाऊंगा. चलो आप भी ध्यान रखना. मैं भी चलता हूं किसी और को रोस्ट करने.’
Also Read: Anupama: वनराज- काव्या की इस गलती पर भड़का अनुज, अनुपमा के वापस आते ही छोटी अनु हो जाएगी किडनैप?
YouTube से हर महीने कितना कमाते हैं?
पिंकविला के अनुसार, एल्विश यादव की नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. रिपोर्ट्स की मानें तो वो हर महीने 10 लाख तक कमाई करते हैं. इसके अलावा उनके गैराज में कई लग्जरी कारें मौजूद है, जिसमें एक हुंडई कार, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल हैं. उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है. एल्विश के पास एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी है, जिसका नाम है एल्विश यादव फाउंडेशन, जो गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन प्रदान करने में मदद करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










