Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी ने सवी और ईशान के किरदार पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चलना होगा तो…

गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा इन-दिनों आराम फरमा रही हैं. एक्ट्रेस अपने फैंमिली संग टाइम स्पेंट कर रही हैं. हाल ही के एक इंटरव्यू में जब उनसे सीरियल के नये स्टारकास्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ये बड़ी बात कह दी.
गुम है किसी के प्यार में ने भारतीय टेलीविजन दर्शकों का दिल जीत लिया है और यह छोटे पर्दे पर सबसे पसंदीदा शो में से एक बन गया है. शो में हाल ही में 20 साल का लीप आया है, जिसके बाद डेली सोप के मुख्य कलाकार नील भट्ट और आयशा सिंह की विदाई हो गई. दोनों ने सई और विराट की जोड़ी निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. अब शो में नये स्टारकास्ट की एंट्री हुई है, जिसमें शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. भाविका विराट और सई की बेटी सवी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. वहीं स्टोरी सवी और ईशान के लवस्टोरी के इर्द-गिर्द घूम रही है. हर दिन शो में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं.
ऐश्वर्या शर्मा को कैसी लगी गुम है किसी के प्यार की नयी कहानी
गुम है किसी के प्यार में पाखी ने भले ही शो को अलविदा कह दिया हो, लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं और उनकी कमी महसूस करते हैं. अब एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी से नई स्टार कास्ट को लेकर सवाल पूछा गया, जिसपर उन्होंने शॉकिंग खुलासा किया. टेलीचक्कर से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो देखा है, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे प्रोमो तो अच्छा लगा, लेकिन मेरा मानना है कि स्टोरी वहीं है, इसमें कुछ भी नया नहीं है. लव ट्राइंग्ल दिखाया गया है, जो पुराना सा सगता है.’
नये स्टारकास्ट को लेकर क्या बोली ऐश्वर्या शर्मा
वहीं स्टारकास्ट को लेकर बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, यह सब किस्मत पर निर्भर करता है, अगर ऑडियंस को कहानी अच्छी लगेगी, तो उसे जरूर वह पसंद करेंगे और अगर ठीक नहीं लगी, तो अच्छी स्टारी की डिमांड करेंगे. जो होना होता है, वो होकर ही रहेगा, अगर शो चलना होगा, तो जरूर चलेगा और नहीं चलना होगा, तो कोई ताकत नहीं रोक सकती है. कभी भी किसी चीज को लेकर एक्सपेक्टेशन नहीं रखनी चाहिए.
ऐश्वर्या शर्मा क्या बोली
अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा, हाल ही में एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से लौटीं हैं. उन्होंने बेहतरीन तरीके से स्टंट किये हैं. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या ने टॉप 3 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है. हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां वो पति विराट उर्फ नील भट्ट को देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गई. उसी के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या ने बताया, “यह पहली बार है कि मैं नील से 2 महीने के लिए दूर रही हूं. जब से ‘गुम’ शुरू हुआ तब से हम साथ हैं. हमने प्यार कबूल किया, शादी की और फिर साथ आ रहे हैं सेट, साथ काम करना और फिर घर जाना यह सब हमारी दिनचर्या का हिस्सा था और फिर अचानक मैं 2 महीने के लिए उससे दूर हो गई. मैंने उन्हें काफी ज्यादा मिस किया.
गुम है किसी के प्यार में की अपकमिंग ट्विस्ट
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग ट्विस्ट में हम देख सकते हैं कि कैसे ईशान और रीवा ट्रैकिंग के लिए जाते हैं, जहां वे एक-दूसरे से अपने दिल की बात कहते हैं. वे दोनों जानते हैं कि जब किसी के जीवन में मां नहीं होती तो कैसा महसूस होता है. वे दोनों उस खालीपन को महसूस करते हैं, जो उनकी मां के साथ न होने के कारण होता है. पहली बार, ईशान ने किसी के सामने अपने दिल की बात रखी, जहां उन्होंने अपनी मां ईशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की, जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया क्योंकि उनका करियर अधिक महत्वपूर्ण था. उनका दुख और दिल का अंधेरा उन्हें एक-दूसरे के करीब लाता है. जल्द ही ईशान घुटनों के बल बैठकर रीवा को प्रपोज करते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










