Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर निकला अजगर और तेंदुआ, ईशान ने बताया सारा किस्सा,बोले-बिना बात के खून…

गुम है किसी के प्यार में का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में है और सेट पर एक अजगर घुस आया था. एक्टर ने बताया कि उस सिचुएशन को10 मिनट के भीतर कंट्रोल कर लिया गया, हालांकि, हर कोई घबरा गया था.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में ईशान का रोल शक्ति अरोड़ा निभा रहे है. ईशान ने शो में आते ही फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया. इस बीच उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अजगर नजर आया था. एक्टर ने बताया था कि सेट पर अजगर निकला था. हालांकि इसे पकड़ा गया. अब इस पूरे घटना के बारे में शक्ति ने बात की.
गुम है किसी के प्यार में के सेट पर अजगर
गुम है किसी के प्यार में का सेट मुंबई के फिल्म सिटी में है औऱ सेट पर एक अजगर घुस आया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने बताया कि उस सिचुएशन को10 मिनट के भीतर कंट्रोल कर लिया गया, हालांकि, हर कोई घबरा गया था. साथ ही उन्होंने बताया कि हिरण और सांप को भी उन्होंने सड़क पार करते देखा है. सेट पर एक तेंदुआ भी आ गया था. हालांकि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था और सब कुछ सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया.
शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात
शक्ति अरोड़ा ने कहा, “फिल्मसिटी के अंदर तैनात वन्यजीव अधिकारियों ने हमें बताया कि तेंदुए हम पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक हम उन्हें डरा या उकसा नहीं देते. हम सेट पर बहुत सतर्क रहते हैं. मैं कोशिश करता हूं कि मैं पूरी तरह से अकेला ना रहूं और किसी के साथ ही रहूं. रात की शूटिंग के दौरान… हम उनके लिए बहुत आसान पकड़ हैं. बिना बात के खून चखा दूं उन्हें, उसका मतलब नहीं. मानसून के दौरान, सांप भी अपने ठिकानों से बाहर आते हैं. बता दें कि शक्ति अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर कर लिखा था, इस सुंदरी को आज हमारे सेट पर देखा और सांप पकड़ने वाले ने कहा कि उसने कम से कम 150 अंडे दिए हैं.. और चिंता न करें.. उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










