Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने नागिन 7 में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-मुझसे शो के लिए संपर्क…

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने नागिन 7 में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-मुझसे शो के लिए संपर्क…

नागिन 7 का प्रोमो जारी होने के बाद से ही फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी या आयशा सिंह होंगी. अब इसपर आयशा सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को फेक बताया.

विज्ञापन

एकता कपूर का सीरियल नागिन 6 खत्म हो गया है. तेजस्वी प्रकाश और महक चहल अभिनीत शो नागिन में कई उतार-चढ़ाव फैंस ने देखें. हाल ही में नागिन सीजन 7 का प्रोमो जारी किया है. अफवाह है कि नई नागिन का किरदार प्रियंका चाहर चौधरी या आयशा सिंह (Ayesha Singh)निभाएंगी. हालांकि इसपर गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की सई ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया कि वो नागिन बन रही है या नहीं.

नागिन 7 में आयशा सिंह?

नागिन 7 का प्रोमो जारी होने के बाद से ही फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी या आयशा सिंह होंगी. अब इसपर आयशा सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को फेक बताया. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, नहीं, मुझसे शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है. नागिन एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है, लेकिन फिलहाल मैं इसका हिस्सा नहीं हूं.”

प्रियंका चाहर चौधरी होगी नागिन 7 में?

वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी का नाम नागिन 7 के लिए तेज हो गई. हालांकि एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया था कि, “मैं अटकलों से अवगत हूं और ईमानदारी से कहूं तो, अपने फैंस को ट्विटर पर ट्रेंड चलाते देखना अच्छा लगता है, लेकिन मैं अभी कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकती.” अब बस फैंस इंतजार कर सकते है आखिरी अगली नागन कौन बनेगी.

आयशा सिंह का फ्यूचर प्लान

बता दें कि आयशा सिंह ने पिंकविला से बातचीत में कहा था कि, मैं मी-टाइम चाहती हूं क्योंकि यह ढाई साल के लगातार काम और बिना किसी छुट्टी के है. मेरा मी-टाइम लंबे समय तक नहीं रहेगा क्योंकि मुझे काम करना पसंद है, मुझे अपनी जॉब पसंद है, और मैं आए हुए प्रोजेक्ट के ऑफर से शॉर्टलिस्ट करना शुरू कर दूंगी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर निकला अजगर और तेंदुआ, ईशान ने बताया सारा किस्सा,बोले-बिना बात के खून…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola