Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा के 'सवी' बनने पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सई की जगह कोई...
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Jul 2023 8:55 AM
स्टारप्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में 20 साल कै लीप देखा गया. जिसके बाद शो में नये कलाकारों की एंट्री हुई और सई-विराट को न चाहते हुए भी शो को अलविदा कहना पड़ा. अब विराट उर्फ नील भट्ट ने भाविका शर्मा की कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
गुम है किसी के प्यार में ने भारतीय टेलीविजन के दर्शकों का दिल जीत लिया है और यह छोटे पर्दे पर सबसे पसंदीदा शो में से एक बन गया है. शो में हाल ही में 20 साल का लीप आया, जिसके बाद नील भट्ट और आयशा सिंह को न चाहते हुए भी जाना पड़ा. वहीं नये स्टारकास्ट की एंट्री हुई. जिसमें भाविका शर्मा विराट और सई की बेटी सवी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. वहीं शक्ति अरोड़ा ईशान की भूमिका निभाएंगे. इन दोनों के प्यार की इर्द-गिर्द की कहानी आगे बढ़ेगी. अब नील भट्ट उर्फ विराट ने भाविका के कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
भाविका शर्मा के बारे में बात करते हुए, नील ने कहा कि वह उनसे शो के सेट पर मिले थे और उन्होंने बहुत अच्छे वाइब्स दिए थे. उन्होंने काकू, भारती पाटिल जी और परिवार सहित विभिन्न सीन्स में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की.” आगे, नील भट्ट ने कहा, ”इसलिए जब मैंने इन सीन्स को देखा, तो मुझे वास्तव में लगा कि मैं गुम है किसी के फ्रेश एपिसोड्स को देख रहा हूं. प्यार में, ऐसे ही कहानी को आगे बढ़ना चाहिए था. मैं कहानी से जुड़ सका, कम से कम इसलिए क्योंकि मैं शो का हिस्सा रहा हूं. इसलिए मेरे लिए, यह एक बहुत अच्छा कनेक्टिंग पॉइंट था.”
टेलीचक्कर के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान, भाविका शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें ‘गुम है किसी के प्यार में’ सवी का रोल कैसे मिला. एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्होंने अपने घर से ही ऑडिशन वीडियो रिकॉर्ड किया था, उन्हें भूमिका मिलने की बहुत कम उम्मीद थी. उसी दिन, उन्होंने दो अन्य ऑडिशन भी रिकॉर्ड किए थे. हैरानी की बात यह है कि एक हफ्ते के अंदर ही उन्हें कॉलबैक आया. हालांकि भाविका को काम की शिफ्ट के संबंध में एक कॉल आया था, लेकिन वह निश्चित नहीं थी कि उसे फाइनल कर लिया गया है या नहीं. बाद में भाविका को पता चला कि उन्हें लीड रोल मिल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










