Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद पहले एपिसोड पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे ही कहानी को…

गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों अपने लीप को लेकर लगातार सुर्खियां बटौर रहा है. शो में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि अब विराट उर्फ नील भट्ट ने पहले एपिसोड को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि लीप के बाद के एपिसोड्स उन्हें कैसा लगा.
स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में ने भारतीय टेलीविजन दर्शकों का दिल जीत लिया है और यह छोटे पर्दे पर सबसे पसंदीदा शो में से एक बन गया है. हाल ही में, शो ने 20 साल का लीप लिया है. जिसके बाद नील भट्ट और आयशा सिंह की विदाई हो गई, और नये स्टारकास्ट की एंट्री हुई है. जिसमें भाविका शर्मा औऱ शक्ति अरोड़ा, सई और ईशान की भूमिका में नजर आ रहे हैं. लीप के बाद पहला एपिसोड 28 जून को प्रसारित किया गया था. अब नील भट्ट ने साझा किया है कि उन्हें लीप के बाद की कहानी कैसी लगी.
इंडिया फोरम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, नील भट्ट से जनरेशन लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में के पहले एपिसोड पर उनके विचार पूछे गए. कहानी और शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, नील ने जेनरेशन लीप के बाद पहले एपिसोड के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की. उन्होंने कहा, “मुझे यह पसंद आया.” उन्होंने ये भी कहा कि शक्ति और मैने साथ में ही करियर की शुरुआत की थी.
भाविका शर्मा के बारे में बात करते हुए, नील ने कहा कि वह उनसे शो के सेट पर मिले थे और उन्होंने बहुत अच्छे वाइब्स दिए थे. उन्होंने काकू, भारती पाटिल जी और परिवार सहित विभिन्न सीन्स में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की.” आगे, नील भट्ट ने कहा, ”इसलिए जब मैंने इन सीन्स को देखा, तो मुझे वास्तव में लगा कि मैं गुम है किसी के फ्रेश एपिसोड्स को देख रहा हूं. प्यार में, ऐसे ही कहानी को आगे बढ़ना चाहिए था. मैं कहानी से जुड़ सका, कम से कम इसलिए क्योंकि मैं शो का हिस्सा रहा हूं. इसलिए मेरे लिए, यह एक बहुत अच्छा कनेक्टिंग पॉइंट था.”
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा चार्ज कर रहे हैं मोटी रकम, विराट को भी छोड़ा पीछे
लीप के बाद अब शो सावी (भाविका शर्मा), ईशान (शक्ति अरोड़ा) और रीवा (सुमित सिंह) के इर्द-गिर्द घूमेगा. ऐसा देखा जाता है कि सवी भवानी, अपने दादा-दादी और अपनी चचेरी बहन नलिनी के साथ रहती है. भवानी उत्सुकता से चाहती है कि सवी की शादी हो जाए और वह नहीं चाहती कि वह पढ़ाई करे. दूसरी ओर, सवी अपने माता-पिता के आईपीएस अधिकारी बनने के सपने को पूरा करना चाहती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है. गुम है किसी के प्यार में हर दिन रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










