Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद की नई कहानी से उठा पर्दा, ये किरदार होगा विलेन, लव ट्रायंगल में लाएगा बवंडर

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jan 2025 9:29 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद नई कहानी शुरू होगी. अब टाइम जंप के बाद की स्टोरी लाइन से पर्दा उठ गया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सुपरहिट शो गुम है किसी के प्यार में एक और लीप लेने के लिए तैयार है. मेकर्स कहानी को पूरी तरह से बदलने वाले हैं. जिसके बाद भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज जैसे कलाकार नजर नहीं आएंगे. वहीं नए कलाकारों की एंट्री होगी. जिसमें परम सिंह और सनम जौहर मेन लीड के तौर पर दिखाई देंगे. वहीं वैभवी हंकारे फीमेल लीड की भूमिका निभाती नजर आएंगी. अब सीरियल की नई कहानी को लेकर अपडेट सामने आया है.

बंगाली शो से ली गई है सीरियल के लीप की कहानी

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक गुम है किसी के प्यार में की नई कहानी एक बंगाली धारावाहिक से ली गई है. सूत्र ने बताया, ”नई कहानी एक लोकप्रिय बंगाली शो से ली गई है. परम एक गायनोलॉजिस्ट का रोल निभाते नजर आएंगे. वहीं सनम, जो उनके छोटे भाई का किरदार निभाएंगे, एक रॉकस्टार की भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर, वैभवी एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाती निभाएंगी, जो सिंगर बनने की इच्छा रखती है.”

क्या होगी गुम है किसी के प्यार में की कहानी

लीप के बाद शो की कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमेगी. सूत्र ने कहा, ”वैभवी का किरदार सनम के किरदार से प्यार करेगा. हालांकि, ट्विस्ट तब आएगा, जब वैभवी की शादी परम से हो जाएगी. जिसके बाद शो में सनम का किरदार नेगिटिव हो जाएगा. दूसरी ओर परम और वैभवी के किरदार पहले तो नफरत से भरा रहेगा, लेकिन धीरे धीरे उनमें दोस्ती होगी और यह जल्द ही प्यार में बदल जाएगा.” इसके अलावा सीरियल में समीक्षा सूद और महेश ठाकुर की भी एंट्री हुई है.

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: इस शख्स की शो में हुई एंट्री, निभाएंगी ये किरदार, फीमेल लीड से कनेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola