Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: इस शख्स की शो में हुई एंट्री, निभाएंगी ये किरदार, फीमेल लीड से कनेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jan 2025 7:38 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: स्टार प्लस का सुपरहिट शो गुम है किसी के प्यार में कई बदलाव आने वाले हैं. टीआरपी चार्ट में अच्छा परफॉर्म करने के लिए मेकर्स लीप पेश करने वाले हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बना हुआ है. हालांकि कहानी को और बेहतर करने के लिए इसमें लीप आने वाला है. जिसके बाद सवी और रजत कभी नजर नहीं आएंगे. हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा जैसे कलाकार शो को अलविदा कहेंगे, वहीं कई नए कलाकारों की एंट्री होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो टाइम जंप के बाद यह दो दो मेल लीड और एक फीमेल लीड की एंट्री होगी.
गुम है किसी के प्यार में होगी नई एंट्री
गुम है किसी के प्यार में सनम जौहर की एंट्री हुई है. वह एक पुलिस अधिकारी और एक गायक के रूप में दोहरी भूमिका निभाएंगे. वहीं परम सिंह डॉक्टर के रोल में दिखाई देंगे. अब कहा जा रहा है कि सीरियल में सोशल मीडिया सेंसेशन समीक्षा सूद भी आने वाली हैं, जो फीमेल लीड की बहन की भूमिका निभाएंगी. समीक्षा के इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस और एक्टिव भी हैं.
समीक्षा गुम है किसी के प्यार में आएंगी नजर
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ”समीक्षा शो में फीमेल लीड की बहन का किरदार निभाएंगी और उनका किरदार काफी मजेदार होने वाला है. सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं, लेकिन काम के प्रति उनका समर्पण ही है, जिसने निर्माताओं को प्रभावित किया और उन्हें गुम है किसी के प्यार में एंट्री मिली.”
गुम है किसी के प्यार में ये स्टार्स भी आएंगे नजर
समीक्षा सूद ‘एक आस्था ऐसी भी’ और ‘डोली अरमानों की’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही हैं. अभिनेत्री एएलटी बालाजी के ‘हू इज योर डैडी?’ का भी हिस्सा थीं. जिसमें भाविन भानुशाली और हर्ष बेनीवाल जैसे अन्य लोकप्रिय चेहरे भी थे. सनम, परम और समीक्षा के अलावा, वैभवी हंकारे शो में फीमेल लीड की भूमिका निभाती नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद परम सिंह निभाएंगे ये किरदार, सामने आ गया ये डिटेल
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










