Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के ऑफ एयर होने पर नील ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे ऑफ एयर की खबर के बारे में कोई आइडिया नहीं
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jun 2025 12:29 PM
param singh on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में अगले महीने बंद हो जाएगा, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. कुछ समय पहले ही इसमें भाविका शर्मा आई थी, लेकिन फिर भी शो की टीआरपी नहीं बढ़ी. अब परम सिंह ने शो के बंद होने की खबरों पर रिएक्ट किया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में ऑफ एयर होने वाला है. शो में मेकर्स ने वैभवी हंकारे को हटाकर भाविका शर्मा की एंट्री करवाई थी. सवी की एंट्री भी शो की डूबती नैया को नहीं बचा पाई. तेजू और रजत की मौत का ट्रैक कोई खास दर्शकों को पसंद नहीं आया. शो साल 2020 में शुरू हुआ था और अगले महीने बंद हो जाएगा. इस बीच शो के लीड एक्टर परम सिंह ने शो के बंद होने पर रिएक्ट किया है.
गुम है किसी के प्यार में के ऑफ एयर पर परम सिंह ने तोड़ी चुप्पी
गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद परम सिंह की एंट्री हुई थी. वैभवी हंकारे के जाने के बाद मेकर्स ने सवी के साथ नील की जोड़ी दिखाई, जो दर्शकों को नहीं जमी. इन दिनों सीरियल की कहानी नील और सवी के ईद-गिर्द दिखाई जा रही है. शो के ऑफ एयर के बारे में जब परम से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे ऑफ एयर की खबर के बारे में कोई आइडिया नहीं है. हमें कोई ऑफिशियव कंफर्मेशन नहीं मिला है अभी तक.
रिद्धि हो जाएगी किडनैप
गुम है किसी के प्यार में आपने अभी तक देखा कि नील और सवी अपने-अपने जीवनसाथी की मौत के पीछे का राज खोज रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक में नील, सवी की मदद उसकी ननद रिद्धि की खोज में करता है. रिद्धि किडनैप हो चुकी है और सवी को समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें. सवी और नील उसे खोजने के लिए साथ में निकलते हैं. उन्हें रिद्धि के लोकेशन के बारे में पता चलता है. सवी और नील वहां पर पहुंचते है और सवी खिड़की से अंदर जाने का प्लान करती है. नागार्जुन ही रिद्धि को किडनैप करने के पीछे है. नागार्जुन के गिरफ्तार होने के बाद वह रिद्धि कहां है इसे बारे में पता चलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










