Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने रीवा से कही दिल की बात, सवी का टूट जाएगा दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Mar 2024 11:10 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रीवा अपनी मां स्वाति की बातें सुनकर काफी दुखी हो जाती है. सवी उसका मूड ठीक करने का फैसला करती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा, सवी और ईशान की भूमिका निभाते है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. सीरियल के ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि रीवा के घर डिनर के लिए भोसले परिवार जाने वाला है. हालांकि सवी उनके साथ नहीं जाएगी. ये बात ईशान को जैसे पता चलती है, वो उसे साथ चलने के लिए कहता है. ईशान उससे कहता है कि वो अगर नहीं चली साथ, तो वो डिनर के लिए नहीं जाएगा. दूसरी तरफ दुर्वा फिर नयी चाल चलती है और सवी को परेशान करती है.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भोसले परिवार रीवा के घर डिनर के लिए पहुंचता है. मामाजी स्वाति के खाने के तारीफ करते है. ईशान दोनों परिवार को साथ में खुश देखकर रीवा को थैंक्यू कहता है. ईशान खुशी जाहिर करता है कि इतना कुछ होने के बाद अब उनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है. ईशान, रीवा के खाना बनाने के बारे में पूछता है. दोनों के बीच हंसी-मजाक होता है. स्वाति, रीवा को मिले इतने सारे मेडल और उपलब्धियों के बारे में उसे बताती है.
मुकुल मामा और स्वाति की बातों को रीवा ने सुन लिया
गुम है किसी के प्यार में मुकुल मामा को स्वाति बताती है कि रीवा ने अपनी लाइफ में कई उपलब्धियों हासिल की है. स्वाति उनसे कहती है की रीवा ने हमेशा अपनी उपलब्धियों के ऊपर हमेशा पर्सनल लाइफ को रखा है. उनकी बातें अनजाने में ईशान और रीवा सुन लेते है. रीवा को काफी बुरा लगता है और वो वहां से चली जाती है. रीवा के पीछे ईशान जाता है. दूसरी तरफ सवी अपनी बहन हरिणी को होली की बधाई देती है. तभी उसकी नजर रीवा पर पड़ती है और वो देखती है कि रीवा काफी दुखी है. रीवा से बात करने के लिए वो उसके पास जाती है.
ईशान ने रीवा को लेकर कही ये बात
स्वाति, अपने हाउसहेल्प से कहती है कि जाकर रीवा को बोले कि सबको मिठाई परोसे. सवी देखती है कि रीवा काफी उदास है और वो खुद से सबको मिठाई परोसने का फैसला करती है. मामा जी को अचानक एख मैसेज आता है और वो चला जाता है. सवी, रीवा का मूड ठीक करने का जिम्मा लेती है. ईशान के सामने रीवा का गुस्सा फूटता है कि कैसे स्वाति ने उसे लाचार फील करवाया. ईशान, रीवा से मिले उसे प्यार और सपोर्ट को लेकर अपने आप को खुशनसीब समझता है. वो कहता है कि वो बहुत अनलकी है कि उन दोनों की शादी नहीं हो पाई. सवी दोनों की बातें सुन लेती है.
Anupama: पाखी और आध्या की हुई इस बात पर लड़ाई, बाबूजी ने अनु से मांगी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










