ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा संग काम करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवी और रजत को…

Updated at : 09 Jul 2024 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों चर्चा में है. हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की जोड़ी सीरियल में धमाल मचा रही है. अब हितेश ने दर्शकों का खूब धन्यवाद किया है कि उनके रजत और सवी की केमिस्ट्री पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आने के बाद से चर्चा में है. यह सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक रहा है और लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर भी राज कर रहा है. सीरियल में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फैंस को उनके बीच की केमिस्ट्री पसंद आई और ईशान-सवी सबसे पसंदीदा जोड़ी बन गए. हालांकि ईशान की मौत ने फैंस को निराश किया. ईशान और सवी हमेशा के लिए अलग हो गए और ये हर किसी के लिए दिल तोड़ने वाला था. शो ने लीप लिया और पुराने कलाकारों में से केवल भाविका, मानसी साल्वी, अंकिता खरे और इंद्रनील भट्टाचार्य को बरकरार रखा गया. हितेश भारद्वाज ने मेल लीड के रूप में शो में एंट्री की. वह शो में रजत ठक्कर का किरदार निभाते हैं.

हितेश ने भाविका शर्मा संग अपनी केमिस्ट्री पर की बात

अब रजत और सवी की नई कहानी शुरू हो गई है. हितेश उर्फ ​​रजत सिंगल फादर है और उसकी पत्नी पैसों के लिए काफी पहले उसे छोड़ चुकी है. सवी रजत की बेटी सायशा उर्फ ​​सई की स्कूल टीचर है. सवी और सई एक अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं. सई सवी को अपनी मां की तरह मानती है और वे बहुत करीब हैं, लेकिन रजत को यह पसंद नहीं है. रजत की फैमिली उनकी शादी कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन गलतफहमियां बढ़ती रहती हैं. हालांकि, फैंस को रजत और सवी की केमिस्ट्री पसंद आने लगी है. हितेश और भाविका शर्मा को लोगों ने एक साथ खूब पसंद किया है. शुरुआत में दर्शकों ने नाराजगी जताई, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को नई जोड़ी पसंद आने लगी.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

दर्शकों को हितेश ने कहा शुक्रिया

अब, हितेश ने अपनी जोड़ी को फैंस की ओर से स्वीकार किए जाने के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा कि दर्शकों की तरह उन्हें भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ रजत और सवी की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. उन्होंने कहा कि दर्शकों की ओर से सवी और रजत को अपार प्यार और तालियां देना कुछ ऐसी बात है जिसके लिए वह आभारी हैं.

भाविका संग कैसा है उनका रिलेशन

उन्होंने आगे कहा कि यह सरप्राइज करने वाला था कि गुम है किसी के प्यार में दर्शक इस ताजा और नई जोड़ी को इतने कम समय में स्वीकार कर लेंगे. उन्होंने भाविका की तारीफ की और कहा कि उनमें एनर्जी है, और उनका बच्चों जैसा व्यवहार कुछ ऐसा है जिसकी वह तारीफ करते हैं. हाल ही में हमने कावेरी प्रियम को रजत की पूर्व पत्नी आशका के रूप में शो में प्रवेश करते देखा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola