Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के बॉयफ्रेंड को जानते हैं आप! इस शख्स संग डेटिंग की उड़ी थी अफवाह

Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein bhavika sharma

भाविका शर्मा इन-दिनों गुम है किसी के प्यार में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. उनकी ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं, अगर नहीं तो आइये जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

भाविका शर्मा ने सवी चव्हाण के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है. ‘गुम है किसी के प्यार में‘ के सह-कलाकार शक्ति अरोड़ा के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है.

विज्ञापन
undefined

सीरियल से पहले एक्ट्रेस को शो ‘मैडम सर’ में कांस्टेबल संतोष शर्मा के किरदार से पहचान मिली थी. हालांकि, कोई भी उनके पहले शो ‘परवरिश – सीजन 2’ को नहीं भूल सकता, जहां उन्होंने गौतमी कपूर की ऑन-स्क्रीन बेटी की भूमिका निभाई थी.

undefined

एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हर कोई उनके बॉयफ्रेंड के बारे में जानना चाहता है.

undefined

भाविका शर्मा ने अपने पहले शो परवरिश- सीजन 2 में रिया गुप्ता की भूमिका निभाई, जो साल 2015 में टेलीकास्ट हुआ. उस समय, अभिनेत्री का नाम उनके को-स्टार अनुज पंडित के साथ जोड़ा गया था, जो जोगी की भूमिका निभाते थे.

undefined

ऐसी अफवाह थी कि अभिनेता सेट पर एक-दूसरे के साथ घंटों बिताते थे और अक्सर एक साथ खाना खाते थे. बाद में अनुज ने इस खबर गलत बताया और खुद को भाविका का दोस्त बताया. उन्होंने कभी एक-दूसरे को डेट नहीं किया.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स को धक्के मारकर निकालेगा ईशान, आएगा बड़ा तूफान
undefined

अनुज एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जिनके बारे में आज तक भाविका को लेकर अटकलें लगाई गई हैं. उसके बाद, भाविका हमेशा अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए खबरों में रही हैं.

undefined

एक इंटरव्यू में जब भाविका से पूछा गया कि उन्हें सवी की भूमिका कैसे मिली, तो अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें सीरियल के ऑडिशन देना पड़ा था. जिसके बाद उन्हें ये शो मिला.

undefined

उन्होंने बताया कि एक एक्टर के तौर पर वह बहुत सारे ऑडिशन देती हैं और इसके रिजल्ट के बारे में नहीं सोचती. गुम है किसी के प्यार में के साथ भाविका ने भी यही किया.

undefined

भाविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोवर्स है. वह अपने फैंस के लिए अलग-अलग तरह की ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है, जिसको देखकर सब मदहोश हो जाते हैं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-सवी की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री! सवी-विराट से है कनेक्शन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola