ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आखिरी एपिसोड की शूटिंग के बाद इमोशनल हुए शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा ने कही ये बात

Updated at : 20 Jun 2024 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब शो लीप लेने वाला है. जहां ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने फाइनली आखिरी शूट कंप्लीट कर लिया. जिसके बाद वह और उनकी को-स्टार भाविका शर्मा इमोशनल हो गए.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ को खूब प्यार मिल रहा है. यह सीरियल टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 टीवी शो में से एक रहा है. जब से लीप की खबरें आनी शुरू हुई हैं तब से शो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह दूसरी लीप है, जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी सारे स्टारकास्ट सीरियल को अलविदा कह देंगे. अब शक्ति अरोड़ा ने अपना आखिरी शूट कंप्लीट किया और वह इमोशनल हो गए.

ईशान ने आखिरी शूट किया शूट

कथित तौर पर निर्माताओं को लगा कि ‘ईशान और सवी की प्रेम कहानी में अब कुछ बचा नहीं है, इसलिए उन्होंने पूरी स्टोरी को ही बदल दिया और धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न पेश करने की ठान ली. ईशान अंतिम एपिसोड में एक बम विस्फोट में मारा गया. बीते दिनों मेकर्स की ओर से लीप के नए प्रोमो में नए हीरो हितेश भारद्वाज की एंट्री कंफर्म हो गई. उनके साथ कावेरी प्रियम, बेबी अमर्या और वरुण जैन भी शामिल होंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले कुछ इस तरह मिलेंगे सवी-ईशान, होगा बड़ा धमाका

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- अच्छे ढंग से काम…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस किरदार की फिर से हो रही है वापसी, सवी से है खास कनेक्शन

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आखिरी शूट में इमोशनल हुए शक्ति अरोड़ा

ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान इमोशनल हो गए. सिलसिला अभिनेता ने ‘गुम है किसी के प्यार में‘ की पूरी कास्ट और क्रू को अलविदा कहते हुए केक काटा. उन्होंने हितेश भारद्वाज का टीम का स्वागत भी किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इधर भाविका शर्मा भी शक्ति की विदाई पर भावुक हो गईं और उन्होंने कुंडली भाग्य अभिनेता को एक बेहतरीन को-स्टार होने के लिए धन्यवाद दिया.

क्या आयशा सिंह ‘गुम है किसी के प्यार में’ में आएंगी वापस?

ऐसी चर्चा है कि आयशा एक स्पेशल सीक्वेंस की शूटिंग के लिए नील भट्ट और किशोरी सहाने के साथ वापसी कर सकती हैं. अफवाह है कि ये तिकड़ी भंवर पाटिल के खिलाफ सवी के प्रयास में उसका सपोर्ट करेंगी. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.जहां आयशा अपने स्वास्थ्य मुद्दों से उबरने की कोशिश में लगी हुई हैं. वहीं नील भट्ट प्री-प्रोडक्शन कार्य में बिजी हैं अगर नील और आयशा वापसी करते हैं तो दर्शक निश्चित रूप से खुश होंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola