Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम आयशा सिंह सहित ये 5 स्टार्स टीवी पर कमबैक के लिए तैयार, अनुपमा को देंगे TRP में कड़ी टक्कर

Updated:
विज्ञापन
TV Stars Ready To Make Comeback

TV Stars Ready To Make Comeback

टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह सहित ऐसे 5 स्टार्स है, जो टीवी पर कमबैक करने वाले हैं. लिस्ट में विजेंद्र कुमेरिया, टीवी एक्टर मिश्कत वर्मा, शिवाजी सातम, दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव का भी नाम शामिल है,

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली है. आयशा को गुम है किसी के प्यार में शो छोड़े एक साल से ज्यादा हो गए है. अब नये अंदाज में वह दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है. आयशा के अलावा ऐसे 5 टीवी स्टार्स है, जो टीवी पर कमबैक करने वाले हैं. लिस्ट में तेरी मेरी डोरियां फेम विजेंद्र कुमेरिया का भी नाम शामिल है.

विजेंद्र कुमेरिया किस शो में आएंगे नजर

विजेंद्र कुमेरिया आखिरी बार स्टार प्लस के शो तेरी मेरी डोरियां में नजर आए थे. अब वह सीरियल दीवानियत में नजर आएंगे. इसका प्रोमो सामने आ गया है, जिससे उनका लुक सामने आ चुका है. इसमें कृतिका सिंह यादव और नवनीत मलिक भी है.

किस सीरियल में दिखेंगी आयशा सिंह

गुम है किसी के प्यार में एक्ट्रेस आयशा सिंह सीरियल ‘मन्नत’ में नजर आएंगी. शो से उनका पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह सलवार सूट पहने गुरुदारे में दिखी थी.

मिश्कत वर्मा का नया शो कौन सा है

टीवी एक्टर मिश्कत वर्मा को आखिरी बार ‘काव्या एक जज्बा एक जुनून’ में देखा गया था. शो में उनके साथ सुम्बुल तौकीर खान थी. अब मिश्कत शो ‘दोनों मिले इस तरह’ में दिखेंगे.

शिवाजी सातम किस शो से कर रहे वापसी

छह साल बाद शो सीआईडी 2 सोनी चैनल पर आने वाला है. शो से शिवाजी सातम, दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव टीवी पर वापसी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि शो दिसंबर या अगले साल से शुरू होगा.

कृष्णा भारद्वाज किस शो में आएंगे नजर

टीवी एक्टर कृष्णा भारद्वाज तेनाली राम सीजन 2 में आएंगे. शो में सारे पुराने कास्ट होंगे. हालांकि कहा जा रहा है कु छ नये किरदार भी इसमें एंट्री लेंगे.

Also Read- Ayesha Singh: गुम है किसी के प्यार में की सई नये शो में आएंगी नजर, इस एक्टर संग लड़ाएंगी इश्क, फर्स्ट लुक वायरल

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श-जिगर मिलकर रजत को कर देंगे परिवार से दूर, सवी नहीं आशिका को भाभी बताएगी तारा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

विजेंद्र कुमेरिया आखिरी बार स्टार प्लस के शो तेरी मेरी डोरियां में नजर आए थे. अब वह सीरियल दीवानियत में नजर आएंगे. इसका प्रोमो सामने आ गया है, जिससे उनका लुक सामने आ चुका है. इसमें कृतिका सिंह यादव और नवनीत मलिक भी है.