Ayesha Singh: गुम है किसी के प्यार में की सई नये शो में आएंगी नजर, इस एक्टर संग लड़ाएंगी इश्क, फर्स्ट लुक वायरल

Updated:
विज्ञापन

Ayesha Singh new show Mannat

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह अब नये शो में नजर आएंगी. शो से उनका पहला लुक सामने आ गया है. आयशा के साथ सीरियल में अदनान खान नजर आएंगे. शो को लेकर अपडेट आया है.

विज्ञापन

Ayesha Singh New TV Show: गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह को नये शो में देखने के लिए फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. शो में वह सई की भूमिका निभाती थी. जल्द ही एक्ट्रेस टीवी पर एक नये शो के जरिए कमब���क करने वाली है. शो में उनके साथ एक्टर अदनान खान होंगे. शो का पहला लुक सामने आ गया है और इसमें एक्ट्रेस काफी अलग और खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन

आयशा सिंह का नया शो ‘मन्नत’

‘गुम है किसी के प्यार में‘ फेम आयशा सिंह दोबारा से टीवी की दुनिया पर राज करने लौट रही है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ को उन्होंने डेढ़ साल पहले छोड़ा था. अब एक्ट्रेस अपने नये शो ‘मन्नत’ में नजर आएंगी. शो से जुड़ी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रही है. तसवीर में एक्ट्रेस गुरुद्वारे में दिख रही है. उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है. वह बहुत सिंपल लुक में दिख रही है. दूसरी तरफ अदनान खान सूट-बूट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं.

शो ‘मन्नत’ में क्या होगा आयशा सिंह का नाम

शो ‘मन्नत के प्रोड्यूसर मुक्ता ढोंड है और इसमें आयशा सिंह के किरदार का नाम मन्नत होगा. कहा जा रहा है कि शो की कहानी दो ऐसे लोग की होगी, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगे, फिर भी एक-दूसरे से प्यार करने लगेंगे. अदनान पिछली बार ‘प्रचंड अशोक’ शो में नजर आए थे. हालांकि ये शो बीच में ही बंद हो गया था. इसके पहले एक्टर कथा अनकही में वियान रघुवंशी की भूमिका में नजर आए थे. इस शो में उनका किरदार दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श-जिगर मिलकर रजत को कर देंगे परिवार से दूर, सवी नहीं आशिका को भाभी बताएगी तारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola