Gadar में सनी देओल संग अमीषा पटेल कर चुकी हैं रोमांटिक सीन,अब बोल्ड सीन नहीं करना चाहती सकीना,जानें क्यों

अमीषा पटेल इन दिनों गदर 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा था, कहा था, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मेकर्स जिस तरह का कंटेंट लेकर आ रहे हैं, उसे देखकर मुझे खुशी हो रही है. मैं हटके और लीक से हटकर किरदार निभाना पसंद करूंगी.
gadar fame Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर चर्चा में है. सनी देओल और अमीषा की ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. फिल्म गदर: एक प्रेम कथा में तारा सिंह और सकीना के बीच काफी रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे, लेकिन अब एक्ट्रेस इंटीमेट सीन्स नहीं करना चाहती.
अमीषा पटेल औऱ सनी देओल की जोड़ी गदर में सुपरहिट रही. उनकी लव स्टारी दर्शकों को काफी पसन्द आई. फिल्म में तारा सिंह और सकीना के बीच बेहद रोमांटिक सीन थे. लेकिन एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि अब वो इंटीमेट या किसिंग सीन नहीं करना चाहती. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, वो ऐसे सीन करने में सहज नहीं है.
अमीषा पटेल ने कहा था, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मेकर्स जिस तरह का कंटेंट लेकर आ रहे हैं, उसे देखकर मुझे खुशी हो रही है. मैं हटके और लीक से हटकर किरदार निभाना पसंद करूंगी. मर्डर मिस्ट्री करना या पुलिस वाले या नेगेटिव किरदार निभाना रोमांचक होगा. मेरी एक सर्टन इमेज है और पारिवारिक दर्शक मुझे प्यार करते है. इसलिए, जब मैं अच्छे ओटीटी प्रोजेक्ट लेना पसंद करूंगी, तो न्यूडिटी और किसिंग सीन मेरे लिए नो-नो है. मैं इस तरह के सीन्स को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूं.
फिल्म गदर: एक प्रेम कथा में एक हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन था. ये जहां फिल्माया गया था, उस जगह के बारे में अमीषा पटेल ने बताया था. एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने कैप्शन में लिखा था, ‘गदर (लखनऊ) की सबसे आइकॉनिक लोकेशन…और कोई नहीं बल्कि मशहूर आइकॉनिक पंप सीन…हिंदुस्तान जिंदाबाद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










