Fact Check: गशमीर महाजनी को पछाड़कर ये कंटेस्टेंट बना Khatron Ke Khiladi 14 का विनर, अभी जानें नाम

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Sep 2024 11:04 AM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name: खतरों के खिलाड़ी सबसे पॉपुलर स्टंट शो में से एक है. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला 14वां सीजन शुरू से ही रोमांच से भरपूर रहा है. अब ग्रैंड फिनाले से पहले विनर के नाम की चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name: रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए गए रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 ने अपने खतरनाक स्टंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. अब ये फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है और हर कोई जानना चाहता है कि विनर कौन बनेगा. ग्रैंड फिनाले शनिवार, 29 सितंबर 2024 को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. यदि आप इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करना पसंद करते हैं, तो एपिसोड JioCinema पर लाइव भी उपलब्ध होगा.

कब होगा खतरों के खिलाड़ी 14

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपनी को-स्टार वेदांग रैना के साथ होंगी. हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार ने आलिया भट्ट के साथ फ्लर्ट किया. प्रोमो को कैप्शन में लिखा है, “एक ही नजर में आलिया ने अभिषेक का दिल चूर-चूर कर दिया. देखिये #KhatronKeKhiladi14 #GrandFinale, इस शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ #Colors और @officialjiocinema बराबर.”

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: करणवीर मेहरा के बाद ये शख्स बना दूसरा फाइनलिस्ट, नाम जान फैंस हो जाएंगे खुश

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो के ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, जानें कौन बनेगा विनर

ये फाइनलिस्ट बना खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया बज के मुताबिक, एक्टर करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. ‘खबरी के अनुसार #करणवीरमेहरा ने #KhatroKeKhiladi14 सीजन जीता.. यह ऑफिशियल है! #KhatroKeKhiladi14 की एड्रेनालाईन-पंपिंग, दिल थामने वाली यात्रा ने अपने विजेता का ताज पहनाया है – अजेय #करणवीर मेहरा! मौत को मात देने वाले स्टंट से लेकर इस दुनिया से बाहर की चुनौतियों तक, करणवीर मेहरा विजयी हुए हैं , साबित कर दिया कि वह खतरों का खिलाड़ी है.” मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर विनर अनाउंस नहीं किया है, यह ग्रैंड फिनाले पर ही पता चलेगा.

Also Read- Fact Check: ये कंटेस्टेंट बना Khatron Ke Khiladi 14 का विनर, रोहित शेट्टी संग तसवीर हुई वायरल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola