Fact Check: ये कंटेस्टेंट बना Khatron Ke Khiladi 14 का विनर, रोहित शेट्टी संग तसवीर हुई वायरल

Updated:
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14, 12 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ था और जल्द ही शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा. इस बीच विनर का नाम सोशल मीडिया पर सामने आ गया है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: 27 जुलाई को कलर्स चैनल पर खतरों के खिलाड़ी 14 शुरू हुआ था. शो 12 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ था और अब ये फिनाले की ओर बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का ग्रैंड फिनाले शूट हो गया है और ये 29 सितंबर को टीवी पर टेलीकास्ट होगा. इस बीच विनर के नाम का खुलासा हो गया है और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 14 का कौन बनेगा विनर

खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर कौन होगा, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. इस बीच विजेता के नाम से पर्दा हट गया है. बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाला इंस्टाग्राम पेज biggboss__khabriii ने एक पोस्ट शेयर कर विनर के नाम का खुलासा कर दिया. पोस्ट में बताया गया कि केकेके 14 का विनर करणवीर मेहरा बने हैं. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है.

खतरों के खिलाड़ी 14 में कौन होंगे टॉप 3 कंटेस्टेंट

गॉसिप टीवी के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 14 में टॉप 3 कंटेस्टेंट कृष्णा श्रॉफ, करणवीर मेहरा और गश्मीर महाजनी होंगे. हालांकि इसके बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है. टॉप 3 के बारे में एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.

क्या फैंस इस शख्स के शो जीतने से खुश नहीं है

पोस्ट में करणवीर मेहरा का नाम जानकर फैंस कुछ खासा खुश नहीं दिखे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गशमीर विनर होता तो और ज्यादा खुशी होती है. एक यूजर ने लिखा, यह गश्मीर को होना चाहिए था.. वह करण से ज्यादा योग्य है. एक यूजर ने लिखा, बहुत खुश हूं.. सिर्फ करणवीर के लिए शो देख रहा हूं.

खतरों के खिलाड़ी 14 में किस-किस कंटेस्टेंट ने भाग लिया था

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में 12 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती, आशीष मेहरोत्रा, करणवीर मेहरा, गशमीर महाजनी, नियति फतनानी, असीम रियाज, शालीन भनोट, शिल्पा शिंदे, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार और अदिति शर्मा ने भाग लिया था.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर कौन होगा, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. इस बीच विजेता के नाम से पर्दा हट गया है. बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाला इंस्टाग्राम पेज biggboss__khabriii ने एक पोस्ट शेयर कर विनर के नाम का खुलासा कर दिया. पोस्ट में बताया गया कि केकेके 14 का विनर करणवीर मेहरा बने हैं. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है.