Entertainment News: मीका सिंह ने इस वजह से किया पीएम मोदी को सलाम, वीडियो शेयर कर लिखा- आपको थैंक्यू…
बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज सबसे पहले हम बात करेंगे शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान की. स्टारकिड जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. अब वह लोकप्रिय मेकअप ब्रांड, मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बनकर ब्रांड एंडोर्समेंट की बड़ी दुनिया में अपनी जगह बना ली. सुहाना को पीवी सिंधु, अनन्या बिड़ला और एक्शा केरुंग के साथ ब्रांड के नए चेहरे के रूप में चुना गया है. इसके अलावा भोला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है.
मीका सिंह ने पीएम मोदी को किया सलाम
पंजाबी गायक मीका सिंह बुधवार को कतर के दोहा हवाईअड्डे पर लग्जरी लुई वुइटन आउटलेट में खरीदारी करते हुए भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह जानकर वह बहुत खुश हुए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम किया और उन्हें भारतीय मुद्रा का ‘अंतर्राष्ट्रीयकरण’ करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, “सुप्रभात. @LouisVuitton स्टोर में #Dohaairport पर खरीदारी करते समय भारतीय रुपये का उपयोग करने में सक्षम होने पर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ. आप किसी भी रेस्तरां में भी रुपये का उपयोग कर सकते हैं. क्या यह अद्भुत नहीं है? हमें डॉलर की तरह अपने पैसे का उपयोग करने में सक्षम बनाता है.”
शीजान खान ने शेयर की इमोशनल कविता
शीजान खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता… इश्क में जीना है तो बात करो..जमाने से डरना, दूर जाना, टूट जाना इश्क में…हिम्मत मारना अच्छा नहीं लगता.. हिम्मत बनना है तो बात करो..हाथ थामो एक बार…नजर मिलाओ तो हमसे…यूं रुख फेर लेना अच्छा नहीं लगता.. नाराजगी मिटानी है तो बात करो- शीजान खान.
गुरु रंधावा संग मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर
सलमान खान का लेटेस्ट पोस्ट वायरल
सुहाना के लिए शाहरुख ने किया खास पोस्ट
शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने लोकप्रिय मेकअप ब्रांड मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बनकर ब्रांड एंडोर्समेंट की बड़ी दुनिया में अपनी जगह बना ली. सुहाना को ओलंपियन पीवी सिंधु, अनन्या बिड़ला और एक्शा केरुंग के साथ लोकप्रिय ब्रांड के नए चेहरे के रूप में चुना गया है. इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए किंग खान ने सुहाना का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, मेबेलिन बीटा पर बधाई. अच्छे कपड़े पहने… अच्छी बोली… शाबाश और अगर मैं कुछ श्रेय ले सकता हूं, अच्छी परवरिश! लव यू माय लिटिल लेडी इन रेड!
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए