Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में एकता कपूर की ये नागिन लेगी एंट्री! टीवी का पॉपुलर एक्टर बनेगा अभीर

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Oct 2023 10:04 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai leap: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है, ऐसी चर्चा है. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो लीप के बाद कौन एक्टर्स इसमें एंट्री लेगें, इसे लेकर लगातार अपडेट आ रहा है. अब फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश का नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जेनरेशन लीप आएगा. सीरियल की कहानी आगे बढ़ जाएगी और नये कास्ट की एंट्री हो जाएगी.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता में फहमान खान लीप के बाद लीड रोल निभा सकते है.

undefined

कहा जा रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलता है में तेजस्वी प्रकाश लीप के बाद मुख्य भूमिका निभा सकती है. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस एकता कपूर के शो नागिन 6 में नजर आई थी. ये शो अब खत्म हो चुका है.

undefined

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र के हवाले से उन्होंने लिखा, “राजन शाही को हिना खान, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ जैसे नए चेहरों को मौका देने के लिए जाना जाता है. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए एक उचित योजना बनाई होगी, अगर यह लीप ले रहा है.

undefined

आगे उसे सूत्र ने कहा, प्रोडक्शन हाउस को अच्छा लगेगा तेजस्वी और फहमान के साथ काम करें, मुझे लगता है कि मुख्य भूमिकाओं के लिए नए चेहरों का ऑडिशन लिया जाएगा.

undefined

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, इसमें कोई शक नहीं है कि फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश अद्भुत अभिनेता हैं, जो अपनी खुद की फैन फॉलोइंग लेकर आते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता में उनके अभिनय की संभावना कम है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए शाहीर शेख का भी नाम सामने आया था. इसपर एक्टर ने कहा था, ”प्रोडक्शन हाउस से अब तक किसी ने भी मुझसे संपर्क नहीं किया है.”

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए करण कुंद्रा का भी नाम सामने आया था. हालांकि बाद में खबर आई थी कि वो इसमें लीप के बाद एंट्री नहीं करेंगे क्योंकि पहले वो इस सीरियल में काम कर चुके है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने जा रही है. अभीर की वजह से दोनों ने इस शादी के लिए हां कहा है.

undefined

अक्षरा और अभिमन्यु की मेहंदी में सबको बता चलेगा कि वो अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है. मुस्कान ये जानकर काफी खुश हो जाएगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु की जगह लेने पर शाहीर शेख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोडक्शन हाउस से…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola