Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा के शो छोड़ने पर आरोही ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उनकी कहानी जल्द खत्म...
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Sep 2023 9:59 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों खबरों में बना हुआ है. चर्चा है कि शो में अभिमन्यु-अक्षरा की प्रेम कहानी खत्म हो जाएगी. इन खबरों पर शो में आरोही का किरदार निभाने वाली करिश्मा सावंत ने बड़ी बात कही है.

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है, ऐसे चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. इसे लेकर अलग-अलग तरह की खबरें चल रही है.

चर्चा है कि अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी खत्म हो जाएगी और नये कास्ट की एंट्री होगी. अब शो में आरोही का किरदार निभाने वाली करिश्मा सावंत ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

हर्षद और प्रणाली के शो छोड़ने की इन खबरों पर शो में आरोही का किरदार निभाने वाली करिश्मा सावंत ने रिएक्ट किया है. बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब तक हमें कुछ बताया नहीं है. मेरे साथ किसी ने ये कुछ बातें नहीं कही हैं. तो उस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं.

करिश्मा से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि #अभीरा की कहानी जल्द खत्म होनी चाहिए या नहीं. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे नहीं पता. यह सब लेखकों और टीआरपी पर निर्भर करता है. जो अच्छा चल रहा है वही राइटर ऐड करेगा.

करिश्मा ने आगे कहा, अब, देखते हैं कि क्या उन्हें लगता है कि कहानी अब ख़ुशी से ख़त्म हो रही है तो शायद वे भी ख़त्म कर देंगे. लेकिन अगर उन्हें लगता है कि #अभीरा का खुशहाल परिवार जा रहा है तो कहानियां आती रहेंगी.

लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो गोयनका और बिड़ला अब अभिमन्यु और अक्षरा को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. अभीर को दोनों की लवस्टोरी के बारे में पता चल गया है.

अभीर, अभिमन्यु और अक्षरा को साथ में लाने का प्लान सोचता है. बता दें कि अभिनव की मौत हो गई है और इस सदमे से अभीर काफी मुश्किल के बाद निकला है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होगा. एक तरफ अभीर को सारी सच्चाई पता चल गई है. वहीं, अक्षरा और अभिमन्यु नहीं चाहते कि दोनों फिर से साथ में आए.

वहीं, पिछले दिनों अभिमन्यु आगे से अपनी मां को बचाने में नाकाम होने पर गिल्ट में चला जाता है. उसे लगता है कि वो एक अच्छा बेटा नहीं है, जिसके बाद अक्षरा उसे समझाती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को 15 साल हो गए और अभी तक ये दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में अभी तक 2 जेनरेशन लीप आ चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










