खुद को परफेक्ट हसबैंड नहीं मानते हैं विक्की कौशल, कहा- कैटरीना के साथ हर दिन कुछ सीखने...

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Feb 2023 12:18 PM

विज्ञापन

विक्की कौशल ने हाल ही के एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैटरीना कैफ संग उनकी जिंदगी काफी अच्छी चल रही है. हालांकि उन्हें लगता है कि कैट के लिए एक 'परफेक्ट' पति नहीं हैं. हालांकि वह एक पति का सबसे अच्छा वर्जन बनने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
undefined

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. अब विक्की ने एक इंटरव्यू में वाइफी कैटरीना को लेकर बातचीत की है.

undefined

कैटरीना के बारे में बोलते हुए, विक्की ने कहा कि वह अपनी पत्नी को ‘प्यार’ करते हैं, और कहा कि प्यार में पड़ा व्यक्ति हमेशा खुद का सबसे अच्छा वर्जन होता है. विक्की ने यह भी कहा कि वह एक पति का सबसे अच्छा वर्जन बनने की कोशिश करते हैं.

undefined

अपनी ‘आइडियल मैन’ वाली इमेस के बारे में पूछे जाने पर विक्की ने लाइफस्टाइल एशिया इंडिया से कहा, “मैं किसी भी तरह से परफेक्ट नहीं हूं. पति, बेटे, दोस्त या अभिनेता के रूप में नहीं. मुझे लगता है कि यह चल रही खोज है और उस तक पहुंचने की प्रक्रिया है. एकदम परफेक्ट होना सुनना भी काफी अजीब लगता है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मैं एक आदर्श पति हूं. बेशक, कल मैं कल से बेहतर हो जाऊंगा, लेकिन मैं हमेशा वह सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं, जो मैं कर सकता हूं.

undefined

उन्होंने आगे कैटरीना के साथ अपनी शादी पर भी बात की. उन्होंने कहा, “जब आप किसी व्यक्ति के साथ रहना शुरू करते हैं और जब आपके पास एक साथी होता है, तो आप बहुत कुछ सीखते हैं. मुझे लगता है कि पिछले एक साल में, मैंने पिछले वर्षों की तुलना में बहुत कुछ सीखा है.

undefined

विक्की और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के एक पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी की थी. दोनों की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. कैट ने अपने खास दिन पर सुर्ख लाल जोड़ा पहना था. वहीं विक्की भी दुल्हा बनकर काफी हैंडसम लग रहे थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola