The Kapil Sharma Show के ‘चंदू’ की पत्नी खूबसूरती में टीवी हसीनाओं को देती हैं मात, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार निभानेवाले चंदन प्रभाकर शो में बेहद सिंपल दिखाई देते हैं लेकिन असल जिंदगी में वह काफी स्टाइलिश हैं. उनकी सोशल मीडिया की तसवीरों से साफ पता चलता है. वह कई पंजाबी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं उनके पास कई लग्‍जरी गाड़ियां हैं.

विज्ञापन
undefined

The Kapil Sharma Show, Chandan Prabhakar : ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) लोगों का पसंदीदा शो है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) की जुगलबंदी और नोक झोंक फैंस बेहद पसंद करते हैं. चंदन ने शो में चंदू चायवाले की भूमिका से लोगों के दिलों में जगह बना ली है.

विज्ञापन
undefined

कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार निभानेवाले चंदन प्रभाकर शो में बेहद सिंपल दिखाई देते हैं लेकिन असल जिंदगी में वह काफी स्टाइलिश हैं. उनकी सोशल मीडिया की तसवीरों से साफ पता चलता है. वह कई पंजाबी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं उनके पास कई लग्‍जरी गाड़ियां हैं.

undefined

चंदन प्रभाकर की पत्नी भी खूबसूरत के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. चंदन प्रभाकर ने सात जिनके साथ सात फेरे लिये हैं, उनका नाम नंदिनी खन्ना है. नंदिनी इंडस्ट्री की चमक-दमक से दूर हैं. वे चंदन के साथ पब्लिक अपियरेंस भी नहीं देती हैं.नंदिनी खन्ना, चंदन की बचपन की दोस्त हैं. कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर ने हमेशा माना है कि उनकी पत्नी उनका लकी चार्म है.

undefined

नंदिनी से चंदन की शादी साल 2015 में हुई थी. दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है. जिसका नाम अदविका है. जिसका जन्म शादी के 2 साल बाद 2017 में हुआ था.चंदन प्रभाकर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर पत्नी और बेटी के साथ तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

undefined

गौरतलब है कि, चंदन प्रभाकर गाड़ियों के शौकीन हैं. उनके पास खुद की BMW 3 Series 320D कार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंदन प्रभाकर ए‍क एपिसोड के 5 से 7 लाख रुपए लेते हैं. खबरों की मानें तो पंजाब में उनकी प्रॉपर्टी हैं और मुंबई में अपना घर भी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola