TMKOC: कौन है नया ‘टप्पू’ नीतीश भलूनी? स्मार्टनेस में बॉलीवुड एक्टर्स को देता है कड़ी टक्कर, PHOTOS

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 साल से दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. शो ने सभी उम्र के दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है. शो में नये टप्पू की एंट्री हो गई है. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 साल से चला आ रहा है. शो में नये टप्पू यानी नीतीश भलूनी की एंट्री हो गई है और दर्शक उनके बारे में जानना चाहते है. आपको नीतिश के बारे में बताते है कुछ अनसुनी बातें.

नीतीश भलूनी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ राज अनादकट को रिप्लेस किया है. राज साल 2017 से शो में बने हुए थे और पिछले साल ही उन्होंने शो को अलविदा कहा है.

नीतीश भलूनी काफी स्मार्ट और हैंडसम है. उनकी क्यूटनेस देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. हालांकि इंस्टा पर उनके फॉलोअर्स कुछ खास नहीं है. लेकिन इतना तो श्योर है तारक शो के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी.

इससे पहले नीतिश भलूनी शो ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ में नजर आए थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में ब्रेक मिलना उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है.

नीतिश भलूनी को इंस्टाग्राम पर 2012 लोग फॉलो करते है. उन्होंने अभी तक सिर्फ 37 लोगों को फॉलो करते है और वो 400 से ज्यादा लोगों को फॉलो करते है.

तसवीरें देखकर ऐसा लगता है कि नीतिश को घूमने का काफी शौक है. बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले भव्य गांधी टप्पू का रोल निभाते थे. भव्य की जगह राज ने ली थी और अब राज को नीतिश ने रिप्लेस किया ह.

नीतीश भलूनी तारक मेहता शो में जेठालाल के बेटे का रोल निभा रहे है. अब देखना है कि फैंस इस बाप-बेटे की जोड़ी को कितना पसन्द करते है.

नीतिश चेहरे से काफी मासूम और प्यारे लगते है. यकीनन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आने के बाद उनकी फीमेल फैन बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










