Saba Ibrahim: कौन है सबा इब्राहिम के पति सनी? सात साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने रचाई शादी
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jan 2023 6:39 AM
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. कुछ समय पहले ही सबा ने सनी से शादी रचाया है. चलिए आपको बताते है उनके पति के बारे में.

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम एक पॉपुलर यूट्यूब है. उनके ब्लॉग वीडियोज पर मिलियन व्यूज आते है. सबा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है. यूट्यूब पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है.

सबा इब्राहिम ने इसी साल 6 नवंबर को खालिद मियाज से निकाह किया था. खालिद को सबा प्यार से सनी कहती है. दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों पति-पत्नी बन गए है. खालिद इंस्टा पर ज्यादा एक्टिन नहीं रहते. उन्होंने सिर्फ 10 पोस्ट किए है अभी तक.

सबा के पति खालिद मियाज एक बिजेनसमैन है. उन्होंने सबा के लिए अपनी दुबई वाली नौकरी छोड़ दी. सबा शादी के बाद दुबई में सेटल नहीं होना चाहती थी और इस वजह से सनी ने वहां की जॉब छोड़ दी.

सबा और खालिद की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. शोएब ने अपनी बहन की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी की तसवीरें और वीडियोज सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

सबा और सनी इन दिनों मौदाहा में रहते है. सबा हाल ही में मुंबई से मौदाहा लौटी है. बता दें कि सबा का जन्म भोपाल में साल 1993 में हुआ है और वहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई है. उन्होंने ग्रेजुएशन किया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










